फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Thakur ji came out sitting on a 100 year old chariot

Hathras News: 100 वर्ष पुराने रथ पर विराजमान होकर निकले ठाकुर जी

Mon, 07 Apr 2025 01:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 07 Apr 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Thakur ji came out sitting on a 100 year old chariot
रथ का फोटो - फोटो : samvad
कस्बे के प्राचीन बाई वाले भोलेनाथ मंदिर से रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में लगभग 100 वर्ष पुराने भव्य रथ पर विराजमान ठाकुर जी की एक झलक पाने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी रही। सभी रथ के आसपास से सेल्फी लेते रहे। इस रथ के साथ 16 मनमोहक झांकियां और काली मां का स्वरूप भी था। काली के स्वरूप से लोगों ने आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

ठाकुर जी की आरती उतार कर शोभायात्रा का शुभारंभ ब्रजक्षेत्र के भाजपा उपाध्यक्ष हेमंत राजपूत, नितिन भारद्वाज, सागर कौशिक और देवेश शर्मा ने किया। वैद्य अखिल तिवारी ने अतिथियों को भगवान श्रीराम की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। शोभायात्रा में कई प्रकार के बैंड कर्णप्रिय धुनों पर भजन गाते हुए चल रहे थे। काली के स्वरूप ने शस्त्र विद्या का प्रदर्शन करते हुए करतब दिखाए। ठाकुरजी के रथ का जगह-जगह भक्तों ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनिल तिवारी उर्फ भोले, राजेंद्र कुमार शर्मा, वैद्य अखिल तिवारी, योगेश गर्ग, रामबाबू लाल शर्मा, दिगंबर शर्मा, राकेश शर्मा, नितिन भारद्वाज, अभय तिवारी, नीरज सत्यार्थी, मनीष सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed