फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Testimony of a six year old girl in physical harassment case

Hathras News: दुष्कर्म मामले में हुई छह वर्षीय बच्ची की गवाही , 6 मई को होगी अगली सुनवाई

Sat, 03 May 2025 03:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 03 May 2025 03:36 AM IST
सार

सात वर्ष की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

विज्ञापन
Testimony of a six year old girl in physical harassment case
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

हाथरस की विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में बिसावर क्षेत्र में सात वर्षीय बच्ची से हुए दुष्कर्म के मामले में 2 मई को दसवें गवाह के रूप में छह वर्षीय बच्ची की गवाही हुई। यह बच्ची पीड़िता के साथ दुकान पर गई थी। इस मामले में अब तक 10 गवाहों की गवाही हो चुकी है। न्यायालय में इस मामले में अगली सुनवाई छह मई को होगी। 

विज्ञापन


थाना सादाबाद में सात वर्ष की बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज हुआ था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। दरिंदगी की इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश था। 
विज्ञापन

इस घटना के विरोध में कुरसंडा, मई और बिसावर के बाजार बंद रहे थे। 

इस मामले की सुनवाई विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में हो रही है। न्यायालय में पीड़िता व पीड़िता के माता-पिता सहित नौ गवाहों की गवाही हो चुकी है। दसवें गवाह के रूप में छह वर्षीय बच्ची की गवाही हुई। बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने गवाह से जिरह की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed