फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tension over installation of Baba Saheb flag on Panchayat Bhavan

Hathras: पंचायत भवन पर बाबा साहेब का झंडा लगाने पर तनाव, जमकर हुई नारेबाजी, दौड़े अफसर

Tue, 16 Apr 2024 09:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 16 Apr 2024 09:11 PM IST
सार

गांव जिरौली में पंचायत सचिवालय पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाई गई थी। इस दौरान पंचायत भवन पर बाबा साहेब का झंडा लगा दिया था। 15 अप्रैल को इसे उतरवा दिया गया था। इसके बाद 16 अप्रैल को पुन: झंडा पंचायत सचिवालय पर लगा दिया।

विज्ञापन
Tension over installation of Baba Saheb flag on Panchayat Bhavan
पंचायत भवन पर आंबेडकर झंडा उतारते लोग और मौजूद पुलिस - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली में पंचायत भवन पर बाबा साहेब आंबेडकर चित्र बना झंडा लगाने पर तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी गांव में पहुंचे और झंडे को उतरवा दिया। हालांकि इस दौरान अनुसूचित जाति के लोगों ने नारेबाजी भी की। 

विज्ञापन

विज्ञापन

गांव जिरौली में पंचायत सचिवालय पर 14 अप्रैल को बाबा साहेब की जयंती मनाई गई थी। इस दौरान पंचायत भवन पर बाबा साहेब का झंडा लगा दिया था। 15 अप्रैल को इसे उतरवा दिया गया था। इसके बाद 16 अप्रैल को पुन: झंडा पंचायत सचिवालय पर लगा दिया। इसकी जानकारी पंचायत सहायिका और प्रधान ने कोतवाली पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत भवन पर झंडा

जानकारी पर एसडीएम नीरज शर्मा, सीओ राम प्रवेश राय, तहसीलदार अनिल कुमार पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए। गांव में तनाव की स्थिति को देखते कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने डाक्टर आंबेडकर अनुयायियों व अनुसूचित जाति के लोगों से वार्ता की। इस दौरान इनके बीच नोकझोंक भी हुई। करीब चार घंटे तक गांव में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों का जमावड़ा रहा। बाद में लोगों को समझाकर पंचायत भवन पर लगे झंडे को उतरवाया गया।

ग्राम प्रधान बेबी चौधरी ने बताया कि पंचायत सहायिका ने सूचना दी थी कि पंचायत सचिवालय पर ध्वज की जगह डाक्टर आंबेडकर साहब का झंडा लगा दिया है। मैंने इस बारे में उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। उच्च अधिकारियों ने बाबा साहब का झंडा उतरवा दिया है। गांव की समस्त जनता से आपस में भाईचारा व शांति बनाए रखने की अपील की है। 


आंबेडकर जयंती मनाने के दौरान पंचायत भवन पर झंडा लगा दिया था। झंडा उतारने को कई बार कहा गया था। 16 अप्रैल को गांव में पहुंचकर झंडा उतरवा दिया गया है। गांव में शांति व्यवस्था कायम है। -नीरज शर्मा, एसडीएम सासनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed