फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tension has grown in the police

बड़े टेंशन में है पुलिस

Wed, 24 Aug 2016 01:11 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
अमर उजाला, हाथ्ारस Updated Wed, 24 Aug 2016 01:11 AM IST
विज्ञापन
Tension has grown in the police
police - फोटो : File photo
पुलिस कर्मी के लिए ड्यूटी के कितने घंटे निर्धारित हैं इस एक सवाल का कोई एक जवाब नहीं है। आरटीआई कार्यकर्ता गौरव अग्रवाल की आरटीआई में जिले के थानों से जो जवाब आए वह हैरत जताने वाले हैं।
विज्ञापन


किसी थाने के अनुसार ड्यूटी टाइम आठ घंटे है तो दूसरा थाना बारह घंटे ड्यूटी बता रहा है। कोई चौबीस पुलिस भर्ती में ही चौबीस घंटे ड्यूटी की अनिवार्यता तो किसी थाने के मुताबिक विशेष परिस्थिति में ही चौबीस घंटे ड्यूटी ली जा सकती है। कोई एक मानक न होने से पुलिस कर्मी बदनतोड़ ड्यूटी करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


घर से दूरी, छुट्टी न मिलने से उनमें तनाव की समस्या भी बढ़ रही है। तनावग्रस्त पुलिसकर्मी ब्लडप्रेशर, शुगर, हाईपरटेंशन जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। खुद का आपा खो रहे हैं। बुलंदशहर पुलिस लाइन की घटना उदाहरण है, जहां एक सिपाही ने साथी पुलिसकर्मियों को गोली मारने के बाद आत्महत्या कर ली। पहले भी ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यही स्थिति अवकाश को लेकर भी है। कुछ  दिन पहले डीजीपी ने पुलिस कर्मियों को साप्ताहिक अवकाश की घोषणा की थी, लेकिन अवकाश भी अफसरों की मेहरबानी पर है।


कुछ दिन पूर्व पुलिस लाइन में लगे हेल्थ चेकअप कैंप में पुलिस कर्मियों में बीमारियों की बाढ़ सी नजर आई थी। हाई ब्लड प्रेशर, हाइपरटेंशन, शुगर सहित तमाम तरह की बीमारियां उनमें मिली थी। डा. आईवी सिंह ने बताया कि पुलिसकर्मी भागदौड़ भरी ड्यूटी करते हैं। पूरी नींद नहीं मिलने, असमय सोने और खाने के कारण बीमारियां अपनी चपेट में ले लेती हैं। क ई साल तक इस तरह ड्यूटी से चिड़चिड़े भी हो जाते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed