{"_id":"646a6bbbb937f9ea7508c2f4","slug":"tension-again-in-nagla-mahasukh-police-force-deployed-hathras-news-c-62-1-sali1024-26-2023-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: नगला महासुख में फिर तनाव, पुलिस बल तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: नगला महासुख में फिर तनाव, पुलिस बल तैनात
Mon, 22 May 2023 12:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Updated Mon, 22 May 2023 12:36 AM IST
सार
गांव के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने समाज के लोगों से 21 मई को गांव में पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड लगाने और शोभायात्रा निकालने की बात कही है। वीडियो में युवक गांव में क्षत्रिय समाज के लोगों से एकजुट होने की बात कर रहा है।
विज्ञापन
नगला महासुख में तैनात पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र के गांव नगला महासुख में पृथ्वीराज चौहान की शोभायात्रा को लेकर वायरल वीडियो ने फिर तनाव पैदा कर कर दिया है। गांव में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है। गांव के ही एक युवक ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल किया है, जिसमें उसने समाज के लोगों से 21 मई को गांव में पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड लगाने और शोभायात्रा निकालने की बात कही है।
विज्ञापन
वीडियो में युवक गांव में क्षत्रिय समाज के लोगों से एकजुट होने की बात कर रहा है। युवक कह रहा है कि चाहे जान चली जाए, लेकिन शोभायात्रा निकाली जाएगी। मामला जैसे ही पुलिस के संज्ञान में आया, थाना प्रभारी श्याम सिंह पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। गांव में पहले से ही पीएसी तैनात है। गांव में काफी संख्या में पुलिस बल देख लोग दहशत में आ गए।
विज्ञापन
पूछताछ में लोगों ने बताया कि जिस युवक ने यह वीडियो वायरल किया है वह अहमदाबाद है। एहतियातन गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है। बता दें कि नगला महासुख में गत मंगलवार को पृथ्वीराज चौहान का बोर्ड हटाने व शोभायात्रा निकालने को लेकर दो पक्षों में पथराव हो गया था। पुलिस ने करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। 10 लोगों को हिरासत मेें लिया गया था। बवाल के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया था।
विज्ञापन