फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Temple , Fort High Court on the protection of strict

मंदिर, किला के संरक्षण पर हाईकोर्ट सख्त

Sun, 20 Mar 2016 12:15 AM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 20 Mar 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
हाथरस। ऐतिहासिक मंदिर श्रीदाऊजी महाराज किला राजा दयाराम के संरक्षण, साैंदर्यीकरण उसे अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए उच्च न्यायालय इलाहाबाद की खंडपीठ ने उत्तर प्रदेश पर्यटन निगम एवं जिला मजिस्ट्रेट हाथरस को निर्देशित किया है। इनमें सभी विभागों के बीच सामंजस्य स्थापित कर बाउंड्रीवॉल, हरियाली एवं प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए सुरक्षा के पूर्ण बंदोबस्त करने के आदेश दिए गए हैं।
विज्ञापन


उच्च न्यायालय में इस संबंध में सामाजिक धरोहर कल्याण समिति के अध्यक्ष हरीश कुमार शर्मा एडवोकेट ने याचिका दाखिल कर न्यायोचित और उचित कार्यवाही की मांग की थी। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के मुख्य न्यायाधीश की पीठ ने गंभीर एवं सकारात्मक रुख अपनाते हुए चार फरवरी, 2016 को जिला मजिस्ट्रेट तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग से इस महत्वपूर्ण स्मारक के संरक्षण और रखरखाव के संबंध में शासकीय अधिवक्ता के माध्यम से रिपोर्ट मांगी थी। 26 फरवरी को सुनवाई के समय स्थायी अधिवक्ता ने न्यायालय को डीएम हाथरस के हवाले से बताया कि हजारों श्रद्धालुओं की भावना को दृष्टिगत रखकर प्रशासन ने विस्तृत प्रोजेक्ट रिपोर्ट यूपी शासन और भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को भेजकर इस क्षेत्र के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए 2368 लाख रुपये की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed