फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenager missing from home two days back recovered from Jhansi

Hathras News: पुलिस को आया फोन, बताया झांसी के एक मकान में रह रही है किशोरी, वहां पहुंचते हुआ यह

Mon, 26 Jun 2023 08:33 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 26 Jun 2023 08:33 PM IST
सार

रविवार की शाम क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को शनिवार की शाम को ही एक युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया है। पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Teenager missing from home two days back recovered from Jhansi
किशोरी प्रतीकात्मक

विस्तार

किशोरी से जुड़े एक मामले की  विवेचना कर रहे विवेचक पर किसी का फोन आया कि किशोरी झांसी में एक मकान में रह रही है। पुलिस तुरंत ही झांसी के लिए रवाना हुई और किशोरी को  बरामद कर लिया और कोतवाली ले आई। किशोरी घर से लापता थी, उसे एक युवक भगा ले गया था।

विज्ञापन


हाथरस में सहपऊ क्षेत्र के एक गांव से दो दिन पहले घर से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने झांसी से बरामद कर लिया। उपनिरीक्षक बलवीर सिंह ने बताया कि रविवार की शाम क्षेत्र के गांव के एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर दी कि उसकी 14 वर्षीय पुत्री को शनिवार की शाम को ही एक युवक बहला-फुसलाकर साथ ले गया है।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी। किसी ने विवेचना अधिकारी को मोबाइल पर सूचना दी कि किशोरी झांसी में एक मकान में रह रही है। पुलिस ने रविवार की रात में ही झांसी पहुंचकर किशोरी को एक मकान से बरामद कर लिया और उसे लेकर कोतवाली आ गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed