{"_id":"644faa2aee7b94f0ff032080","slug":"teenager-going-to-the-terrace-fell-from-the-stairs-died-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बकरी के बच्चे को गोद में लेकर छत पर जा रही किशोरी, सीढ़ियों से गिरी, हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बकरी के बच्चे को गोद में लेकर छत पर जा रही किशोरी, सीढ़ियों से गिरी, हुई मौत
Mon, 01 May 2023 05:32 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 01 May 2023 05:32 PM IST
सार
बेटी गोद में बकरी के बच्चे को लेकर छत पर जा रही थी। अचानक सीढि़यों पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पड़ौसियों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
शव प्रतीकात्मक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला भूरा में सोमवार को बकरी के बच्चे को गोद में लेकर छत पर जा रही किशोरी सीढि़यों से गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
राजपाल सिंह निवासी नमला भूरा थाना हाथरस गेट मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं। उनकी 16 वर्षीय बेटी गोद में बकरी के बच्चे को लेकर छत पर जा रही थी। अचानक सीढि़यों पर उसका संतुलन बिगड़ गया और वह गिर गई। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। मौके पर पड़ौसियों की भीड़ एकत्रित हो गई।
विज्ञापन
परिजन उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजन अस्पताल में ही रोने बिलखने लगे। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर चले गए।
विज्ञापन