{"_id":"6500b7ff482814ca76060307","slug":"teenager-and-woman-confirmed-to-have-dengue-now-44-patients-found-hathras-news-c-56-1-sknl1012-4636-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: किशोरी और महिला को डेंगू की पुष्टि, अब 44 रोगी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: किशोरी और महिला को डेंगू की पुष्टि, अब 44 रोगी मिले
विज्ञापन
जिले में डेंगू संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। मंगलवार को एक महिला और एक किशोरी की जांच रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई है। सूचना पर स्वास्थ्य व मलेरिया विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई की।
जिले में डेंगू, वायरल फीवर व मलेरिया को लेकर दिन पर दिन हालात बिगड़ते जा रहे हैं। डेंगू संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर ४४ पर पहुंच गया है, जबकि 13 मलेरिया केस की पुष्टि स्वास्थ्य विभाग अभीतक कर चुका है। मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में शहर के इगलास अड्डा स्थित नगला तन्दुला निवासी 17 वर्षीय किशोरी व अलीगढ़ रोड स्थित तमना गढ़ी निवासी ४५ वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट में डेंगू संक्रमित होने की पुष्टि हुई। सूचना पर मलेरिया व स्वास्थ्य विभाग की टीम दोनों ही संक्रमितों के घर पर पहुंच गईं और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
साथ ही दोनों के घरों व आसपास के मकानों में मच्छररोधी कार्रवाई की। कूलर, फ्रीज की ट्रे, गमला, कबाड़ के पुराने बर्तन व गड्डों में जमा पानी को फिकवाया गया। एंटीलार्वा दवा का छिड़काव करते हुए फॉगिंग कराई। मलेरिया विभाग की टीम ने लोगों को बीमारियों से बचाव हेतु घर व आस-पास साफ-सफाई रखने के लिए जागरूक किया है। साथ ही स्वास्थ्य संबंधी मामूली परेशानी होने पर सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में दिखाने और वहीं पर स्थित लैब में जांच कराने के लिए कहा है।
विज्ञापन
मंगलवार को आई जांच रिपोर्ट में दो मरीजों के डेंगू पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। जिले में कुल डेंगू पीडि़तों की संख्या बढ़कर ४४ हो गई है।-डॉ. मनजीत सिंह, सीएमओ।