फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenage girl raped, she was hit in the engine of a tube well

Hathras News: किशोरी से दुष्कर्म, विरोध करने पर नलकूप के इंजन में दे मारा सिर, आरोपी फरार

Mon, 24 Mar 2025 11:02 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 24 Mar 2025 11:02 PM IST
सार

किशोरी खेत में चारा लेने गई थी। एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। बाद में गेहूं के खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी जान लेने की कोशिश की।

विज्ञापन
Teenage girl raped, she was hit in the engine of a tube well
किशोरी से दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हाथरस के थाना हसायन क्षेत्र के एक गांव में किशोरी (14) के साथ गांव के ही एक युवक के दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। किशोरी के विरोध करने और घटना की जानकारी परिजनों को देने की बात कहने पर आरोपी ने उसका सिर नलकूप के इंजन पर देकर मार दिया और लहूलुहान हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले को छेड़खानी की धाराओं में दर्ज किया है। परिजनों ने चौकी इंचार्ज पर दबाव बनाकर तहरीर बदलवाने का आरोप लगाया है। पीड़िता को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


किशोरी 24 मार्च सुबह करीब नौ बजे अपने खेत में चारा लेने गई थी। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ छेड़खानी शुरू कर दी। परिजनों का आरोप है कि बाद में गेहूं के खेत में खींचकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी जान लेने की कोशिश की। बाद में वह किशोरी को छोड़कर फरार हो गया। परिजन खेत में पहुंचे तो किशोरी लहूलुहान हालत में अचेत पड़ी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसे सीएचसी सिकंदराराऊ में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची हसायन पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी ली, बाद में किशोरी को अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। किशोरी की मां का कहना है कि आरोपी ने उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। पुलिस ने छेड़खानी का मुकदमा लिखा है। उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा पंजीकृत होना चाहिए और उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए। पुलिस अधीक्षक चिंरजीवनाथ सिन्हा ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने छेड़खानी की शिकायत की थी, मुकदमा उसी आधार पर दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है, दुष्कर्म की पुष्टि होने पर मुकदमे में धारा बढ़ा दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed