फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teenage girl bitten by snake while working at home; dies.

Hathras News: घर में कार्य कर रही किशोरी को सर्प ने डसा, मौत

Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Wed, 30 Sep 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Teenage girl bitten by snake while working at home; dies.
प्रतीकात्मक चित्र। - फोटो : Archive
सिकंदराराऊ। गांव दौलतपुर में मंगलवार को एक जहरीले सर्प ने मिंटू की 15 वर्षीय पुत्री कल्पना को डस लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

यह सुनकर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। कल्पना मंगलवार की सुबह घर में कार्य कर रही थी। इस दौरान उसे एक जहरीले सांप ने डस लिया, जिससे वह अचेत होकर गिर गई। परिजन तत्काल उसे उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे।
विज्ञापन

वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रोते-बिलखते हुए उसके शव को अपने साथ गांव ले गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. राज वर्मा का कहना है कि किशोरी को जब तक सीएचसी लाया गया था, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी, इसलिए उसे एंटी वेनम नहीं लगाई जा सकी। सर्प के डसने के बाद पीड़ित को बिना देरी किए सीधे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हर स्वास्थ्य केंद्र पर एंटी वेनम उपलब्ध हैं। सही समय पर वैक्सीन व उपचार मिलने से मरीज की जान बच सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed