{"_id":"67b0b7d6f001a5060f083ef9","slug":"team-reached-bagla-degree-college-to-record-statement-in-corruption-case-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: भ्रष्टाचार के मामले में बागला काॅलेज पहुंची टीम, बयान किए दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: भ्रष्टाचार के मामले में बागला काॅलेज पहुंची टीम, बयान किए दर्ज
Sat, 15 Feb 2025 09:21 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:21 PM IST
सार
टीम ने शिकायतकर्ताओं से अलग-अलग लगभग दो घंटे पूछताछ की। उसके बाद उन्होंने कुछ अन्य कॉलेज कर्मियों के अलावा प्राचार्य डाॅ. महावीर सिंह छोंकर एवं कॉलेज प्रबंधक प्रदीप बागला से भी करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की और बयान लिए।
विज्ञापन
पीसी बागला डिग्री कॉलेज
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भ्रष्टाचार के विरोध में आवाज उठाने वाले एक शिक्षक के निलंबन के संबंध में की गई शिकायत की जांच करने दो सदस्यीय टीम बागला डिग्री कॉलेज में पहुंची। टीम ने डिग्री काॅलेज पहुंचकर शिक्षक और प्राचार्य सहित कई लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
विज्ञापन
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संतराज, उपजा के प्रदेश संगठन मंत्री नीरज चक्रपाणि, बागला कॉलेज के वरिष्ठ प्रोफेसर डाॅ. चंद्रशेखर रावल की प्राचार्य एवं प्रबंध समिति के विरुद्ध की गई शिकायतों की जांच करने उत्तर प्रदेश उच्च शिक्षा निदेशालय से जांच दल के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक डाॅ. शशि कपूर एवं राजकीय महाविद्यालय अनौगी कन्नौज के सहायक प्रोफेसर डाॅ. मनोज कुमार स्थलीय जांच के लिए बागला डिग्री काॅलेज पहुंचे।
विज्ञापन
यहां टीम ने शिकायतकर्ताओं से अलग-अलग लगभग दो घंटे पूछताछ की। उसके बाद उन्होंने कुछ अन्य कॉलेज कर्मियों के अलावा प्राचार्य डाॅ. महावीर सिंह छोंकर एवं कॉलेज प्रबंधक प्रदीप बागला से भी करीब डेढ़ घंटे तक पूछताछ की और बयान लिए। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संतराज ने बताया कि हमने सभी बातें प्रमाण सहित प्रस्तुत की हैं कि किस तरह प्राचार्य और प्रबंध समिति मिलकर शिक्षकों और अन्य कर्मियों का जाति के आधार पर नियमों व शासनादेशों की अनदेखा कर उत्पीड़न कर रहे हैं।
विज्ञापन
इन्हें जांच अधिकारियों द्वारा गंभीरता से लिया गया है। प्रोफेसर चंद्रशेखर रावल ने बताया कि निदेशालय से एक टीम जांच के लिए कॉलेज आई थी। टीम ने मुझसे गहन पूछताछ की। मैंने सभी तथ्य साक्ष्यों के साथ टीम को प्रस्तुत किए हैं।