{"_id":"6aaef48bd8d60fc6b804e5bf","slug":"team-attacked-while-out-to-detect-electricity-theft-report-filed-hathras-news-c-63-1-sali1025-105764-2026-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला, रिपोर्ट
Sun, 20 Sep 2026 02:16 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 20 Sep 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र।
- फोटो : Archive
कोतवाली क्षेत्र के गांव खिजरपुर में विद्युत विभाग की टीम ने बिजली चोरों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने एक व्यक्ति को बिजली चोरी करते पकड़ लिया। इससे गुस्साए आरोपी ने टीम के एक कर्मचारी को मारपीट कर घायल कर दिया। इससे कर्मचारियों में रोष है।
अवर अभियंता प्रवीन कुमार ने नामजद आरोपी के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उच्चाधिकारियों के निर्देश पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। 18 सितंबर को वह अपनी टीम के साथ गांव खिजरपुर पहुंचे थे। वहां भुवनेश चौहान पुत्र रविंद्र सिंह के घर पर एक केबल पोल से विद्युत आपूर्ति हो रही थी।
टीम में शामिल कर्मचारी किशन प्रताप ने भुवनेश से कनेक्शन की रसीद और अन्य दस्तावेज मांगे। इस पर आरोपी ने कर्मचारी को गाली-गलौज की। उसने किशन प्रताप को मारपीट कर घायल कर दिया। आरोपी ने कर्मचारी को जान से मारने की धमकी भी दी। कोतवाल शिवकुमार शर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना की जा रही है।