{"_id":"69a352b36f29c7743209b34f","slug":"teachers-went-door-to-door-to-make-parents-aware-hathras-news-c-56-1-hts1003-145249-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: घर-घर दौड़े शिक्षक, अभिभावकों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: घर-घर दौड़े शिक्षक, अभिभावकों को किया जागरूक
Sun, 01 Mar 2026 02:10 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 01 Mar 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
मजदूरों के साथ आलू बीनते बच्चे। संवाद
- फोटो : Samvad
परिषदीय विद्यालयों में आलू खोदाई के चलते छात्र उपस्थिति में गिरावट को गंभीरता से लेते हुए बेसिक शिक्षा विभाग सक्रिय हो गया है। अमर उजाला में खबर छपने के बाद विभाग की ओर से शिक्षकों को घर-घर जाकर अभिभावकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए, जिसके बाद अध्यापकों ने घर-घर जाकर अभिभावकों को बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित किया।
बीएसए स्वाति भारती ने अध्यापकों को निर्देशित किया कि विद्यालय समय से पूर्व गांवों में प्रभात फेरी निकालकर स्कूल चलो अभियान संचालित किया जाए। इसके माध्यम से अभिभावकों और ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके अलावा छात्र-छात्राओं के माता-पिता एवं अभिभावकों के साथ बैठक आयोजित करने, विद्यालय प्रबंध समिति की बैठक कर सदस्यों के माध्यम से बच्चों को नियमित रूप से विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
लगातार अनुपस्थित रहने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों से शिक्षकों द्वारा व्यक्तिगत संपर्क करने को कहा गया है। साथ ही विद्यालयों में पाठ्य गतिविधियों को दैनिक शिक्षण कार्य में शामिल कर बच्चों की रुचि बढ़ाने पर भी जोर दिया गया है। शनिवार को भी कई स्कूलों के शिक्षकों ने गांवों में घर-घर संपर्क अभियान चलाया, ताकि जल्द ही विद्यालयों में छात्र उपस्थिति में सुधार देखने को मिले।