फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teachers protest against opening of school

Hathras News: विद्यालय खोलने का शिक्षकों ने किया विरोध

Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 22 Aug 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Teachers protest against opening of school
चंद्रयान-तीन की सॉफ्ट लैंडिंग का सजीव प्रसारण दिखाने के लिए विद्यालय खोलने के सरकार के फैसले का शिक्षकों ने विरोध किया है।
विज्ञापन




संघ के जिलाध्यक्ष सुनील शर्मा ने कहा है कि विद्यालय खोलकर सभा कराने के लिए निर्देश अव्यवहारिक हैं। शिक्षकों के अवकाश व विद्यालयीय समय के बाद रुकने, विभिन्न बैठकों में भाग लेने, ऑनलाइन यू ट्यूब सेशन, गूगल मीटिंग्स, ऑनलाइन प्रशिक्षण आदि के निर्देश पूरी तरह अनुपयुक्त हैं। शिक्षकों पर भी घर-परिवार की जिम्मेदारियां हैं।



अभी कुछ दिन पूर्व मोहर्रम का अवकाश भी राष्ट्रीय शिक्षा नीति की तृतीय वर्षगांठ का अखिल भारतीय शिक्षा समागम मनाने व 13 अगस्त रविवार का अवकाश मेरी माटी-मेरा देश, हर घर तिरंगा कार्यक्रम मनाने की भेंट चढ़ गया, जिससे शिक्षकों में रोष उत्पन्न हो गया है। बेसिक शिक्षा विभाग में स्मार्ट टीवी, प्रोजेक्टर, इन्वर्टर व पर्याप्त बिजली उपलब्ध न होने की समस्या हे। महिला शिक्षिकाओं को कार्यक्रम के बाद वापस आने में सुरक्षा का खतरा है।
विज्ञापन




आज शाम सवा पांच से सवा छह बजे तक खुलेंगे स्कूल
बुधवार को चंद्रमा पर चंद्रायन तीन के उतरने का सीधा प्रसारण दूरदर्शन, इसरो की वेबसाइट और इसरो के आधिकारिक यू ट्यूब चैनल पर सीधा प्रसारण किया जाएगा। इस प्रसारण को विद्यार्थियाें को दिखाने के लिए शिक्षा विभाग ने बुधवार की शाम सवा पांच बजे से सवा छह बजे तक सभी स्कूल व शिक्षण संस्थान खोलने के आदेश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed