{"_id":"685af8c215033e779b08f228","slug":"teachers-mobilized-against-merger-submitted-memorandum-to-mla-sadabad-news-c-56-1-sali1016-133535-2025-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: विलयीकरण के विरोध में शिक्षक लामबंद, विधायक को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: विलयीकरण के विरोध में शिक्षक लामबंद, विधायक को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने मंगलवार को स्कूलों के विलयीकरण का विरोध किया। सैंकड़ों शिक्षकों ने इसे बच्चों के शैक्षिक अधिकार एवं ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था के लिए घातक बताते हुए सादाबाद विधायक प्रदीप सिंह उर्फ गुड्डू चैधरी को ज्ञापन सौंपा।
प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य संजीव सेंगर और माडंलिक मंत्री रनधीर सिंह की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष रमेश चौधरी एवं जिला महामंत्री भूपेंद्र कुमार सेंगर ने बताया कि शासन के इस निर्णय से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर प्रभावित होगा। छोटे विद्यालय बंद होने से बच्चों को दूर-दराज के विद्यालयों में जाना पड़ेगा, जिससे बालिकाओं की शिक्षा पर प्रतिकूल असर पड़ेगा। ग्रामीण परिवारों को सामाजिक व आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा।
शिक्षक संघ ने मांग की कि सरकार विद्यालय विलयीकरण की नीति को निरस्त करे। परिषदीय विद्यालयों को सशक्त और संसाधनयुक्त बनाने की दिशा में कदम उठाए। विधायक ने शिक्षकों की मांग का समर्थन करते हुए सरकार से इस पर पुनर्विचार करने की अपील की।
विज्ञापन
इस अवसर पर संगठन के जिला कोषाध्यक्ष अनिल कुंतल, ब्लॉक अध्यक्ष सासनी विवेश सेंगर, मंत्री सौरभ सिंह, उपाध्यक्ष प्रेम किशोर दिसवार, ब्लॉक अध्यक्ष हाथरस सुशांत शर्मा, धर्मेन्द्र सिंह, ब्लॉक सादाबाद के अध्यक्ष हरिओम कुमार, मंत्री संजीव चैधरी, उपाध्यक्ष भगवती, आराधना, अमरीष अग्रवाल मौजूद रहे। संवाद