{"_id":"668b40f05cd53317300eba29","slug":"teachers-method-of-teaching-will-be-judged-from-videos-hathras-news-c-56-1-hts1001-117166-2024-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वीडियो से आंका जाएगा शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वीडियो से आंका जाएगा शिक्षकों के पढ़ाने का तरीका
Mon, 08 Jul 2024 06:59 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:59 AM IST
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों को कक्षा में बच्चों को पढ़ाते हुए पांच मिनट का वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। इस वीडियो के आधार पर डायट शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके का आकलन करेगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों को विभाग प्रोत्साहित करेगा।
जिले में बेसिक शिक्षा विभाग के 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी पढ़ाई कर रहे हैं। सरकार इन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयास कर रही है। विद्यालयों में पढ़ाई के स्तर में सुधार लाने के विभाग ने पहल की है। अब शिक्षकों को कक्षा में बच्चों को पढ़ाते हुए पांच मिनट का वीडियो रिकॉर्ड करना होगा। इसके बाद यह वीडियो विभाग को भेजना होगा। वीडियो के आधार पर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान शिक्षकों के पढ़ाने के तरीके का आकलन करेगा। अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षकों के वीडियो को विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शित किया जाएगा। इन शिक्षकों को विभाग प्रोत्साहित करेगा। बीएसए आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि शिक्षकों को पढ़ाते हुए पांच मिनट का वीडियो रिकार्ड करना होगा। डायट इस वीडियो के आधार पर शिक्षकों की शिक्षण पद्यति का आकलन करेगा।