फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Teacher suspended for hoisting flag upside down in Hathras

उल्टा हाथरस में उल्टा झंडा फहराने के आरोप में शिक्षक निलंबित

Wed, 06 Nov 2019 11:54 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Teacher suspended for hoisting flag upside down in Hathras
उल्टा झंडा फहराने के आरोप में शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

गांधी जयंती पर मुरसान के विद्यालय बर्द्धवारी में उल्टा झंडा फहराने जाने का मामला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। गांधी जयंती पर उल्टा झंडा फहराने के आरोपी मुरसान विकास खंड के गांव बर्द्धवारी के परिषदीय स्कूल के शिक्षक के खिलाफ बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई की है। निलंबन अवधि में शिक्षक को प्राथमिक विद्यालय राजनगर सहपऊ से संबद्ध किया गया है।
विकास खंड मुरसान के गांव बर्द्धवारी के सविलयन विद्यालय (प्राथमिक व उच्च प्राथमिक) में प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीचंद्र वर्मा ने गांधी जयंती के मौके पर तिरंगा झंडा फहराया था। जिसे लेकर ग्रामीणों ने शिक्षक पर उल्टा झंडा फराए जाने का आरोप लगाते हुए बीएसए से शिकायत की थी। साथ ही इसे लेकर ग्रामीणों ने योग्यता पर भी सवाल खड़े किए थे।
विज्ञापन

अब बीएसए ने शिक्षक के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए उसे प्राथमिक विद्यालय राजनगर सहपऊ में संबद्ध किया है। बीएसए हरीशचंद्र का कहना है कि इस मामले की जांच कराई गई थी। जिसमें प्रथम दृष्टया शिक्षक को दोषी पाए जाने पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed