संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ हाथरस के पदाधिकारियों ने बीएसए से शिष्टाचार भेंट की। शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों के काफी समय से लंबित चल रहे प्रकरणों का तत्काल प्रभाव से समाधान कराने की मांग की गई। शिक्षकों ने उनसे मांग की कि सत्र 2019-20 की 25 फीसदी अवशेष धनराशि शीघ्र उपलब्ध कराई जाए।
नए रसोइयां का चयन न कर पुराने चयनित रसोइयों को प्रत्येक माह का मानदेय भुगतान माहवार अविलंब दिए जाने सहित अन्य समस्याओं के समाधान की मांग की गई। बीएसए ने समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजवीर सिंह, महामंत्री अनिल कुमार, ब्लॉक अध्यक्ष मुरसान गिर्राज किशोर, ब्लॉक महामंत्री सादाबाद केरम सिंह, संयुक्त मंत्री संजीव चौधरी आदि उपस्थित थे।