फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   TCL 4 won by Sahapau

TCL 4: मुरसान को हराकर सहपऊ ने जीती ट्रॉफी, तेजवीर सिंह बने मैन ऑफ द सीरीज

Tue, 31 Dec 2024 06:22 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 31 Dec 2024 06:22 PM IST
सार

मैन आफ द मैच का पुरस्कार नितिन चौधरी को दिया गया। एमएलडीवी इंटर कॉलेज के निदेशक स्वतंत्र कुमार गुप्त व वरिष्ठ क्रिकेटर नितिन बागला ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। 

विज्ञापन
TCL 4 won by Sahapau
टीसीएल 4 की विजेता टीम ट्रॉफी के साथ - फोटो : संवाद

विस्तार

हाथरस के डीआरबी कॉलेज के मैदान पर 31 दिसंबर को आलोक गुप्ता की स्मृति में चल रहे टीसीएल-4 का फाइनल मुकाबला खेला गया। एकतरफा मुकाबले में सहपऊ की टीम ने मुरसान की टीम को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

विज्ञापन

 
टॉस जीतकर मुरसान की टीम के कप्तान ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। पूरी टीम निर्धारित ओवरों से पहले ही मात्र 70 रन बनाकर आउट हो गई। राकेश कुमार ने सबसे अधिक 20 रन तीन चौकों की मदद से बनाए। विनायक पाराशर ने तीन, मदन चौधरी, नितिन व प्रशांत ने दो-दो विकेट लिए। सहपऊ की टीम ने मात्र सात ओवर में लक्ष्य को एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। कप्तान नितिन कुमार ने पांच चौकों की मदद से नाबाद 36 रन, मदन चौधरी ने दो चौके व एक छक्के की मदद से 15 रन बनाए। 
विज्ञापन


मैन आफ द मैच का पुरस्कार नितिन चौधरी को दिया गया। एमएलडीवी इंटर कॉलेज के निदेशक स्वतंत्र कुमार गुप्त व वरिष्ठ क्रिकेटर नितिन बागला ने विजेता टीम को ट्रॉफी व 11 हजार रुपये देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम को ट्रॉफी व पांच हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अंपायरिंग सौरव चंद्रा, दिव्यांश और गगनदीप ने की। मैच का प्रसारण यूट्यूब पर अजय उपाध्याय ने दिखाया। पूरे टूर्नामेंट में कुल 108 छक्के लगे। वरिष्ठ क्रिकेटर नितिन बागला ने हर छक्के पर 50 रुपये का पुरस्कार दिया। टीसीएल-4 में शानदार प्रदर्शन करने पर मुरसान के तेजवीर सिंह को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। सतेंद्र को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, गेंदबाज नितिन चौधरी और क्षेत्र रक्षक दुर्गेश को चुना गया। 

इस मौके पर डीआरबी कॉलेज के प्रधानाचार्य चेतन्य प्रकाश, एमएलडीवी के डिप्टी डायरेक्टर कुमुद गुप्ता, डॉ. शरीफ अली, राकेश अग्रवाल डब्बू भइया, अमित शर्मा, अरुण शर्मा, आयोजक राघवेंद्र गुप्ता, गौरव पचौरी, विकास शर्मा, धर्मेंद्र गौतम आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed