फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Target of 52,250 MT paddy procurement set at 14 paddy centers

14 धान केंद्रों पर 52250एमटी धान खरीद का लक्ष्य तय

Sat, 21 Sep 2019 12:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Target of 52,250 MT paddy procurement set at 14 paddy centers
14 क्रय केंद्रों पर खरीदा जाएगा 52,250 एमटी धान
विज्ञापन

एडीएम ने धान खरीद केंद्र पर की गई तैयारियों की समीक्षा की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। जिले में धान खरीद को लेकर क्रय केंद्रों की तैयारियों की एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने समीक्षा की। एडीएम ने बताया कि एक अक्तूबर से जिले में धान की खरीद की जानी है। किसी भी तरह की समस्या आने पर जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जिले में 14 खरीद केंद्रों पर 52,250 मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने कहा कि जिले में स्थापित धान क्रय केंद्र निर्धारित स्थान पर ही लगाए जाएं। प्रचार-प्रसार बैनर लगाकर और अन्य माध्यम से किया जाए। सभी एजेंसियों के अधिकारी केंद्रों पर क्रय रजिस्टर, बोरे और शिकायत पंजिका अवश्य रख लें। यदि आवश्यक प्रपत्र या उपकरण नहीं पाए गए तो कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा की किसी भी धान क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक्स कांटा, स्टिचिंग मशीन, नमी मापक यंत्र समान की कमी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि जनपद में धान खरीद एक अक्तूबर से 31 जनवरी 2020 तक की जाएगी। इन क्रय केंद्रों पर कॉमन श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,815 रुपये प्रति क्विंटल और ए श्रेणी के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 1,835 रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed