फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Tamanna murder by father, stepmother and maternal grandfather

आन के लिए अपनों ने ली जान: सिर धड़ से किया अलग, पिता-सौतेली मां और नाना गिरफ्तार, ऐसे किया तमन्ना का मर्डर

Tue, 12 Aug 2025 10:53 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 12 Aug 2025 10:53 PM IST
सार

हसरत ने अपने ससुर रज्जो पहलवान और पत्नी से मिलकर हत्या की साजिश रची और तमन्ना को लेकर आठ अगस्त को अल्हैपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंच गया। यहां तीनों ने उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को बोरे में बंद कर रजबहे में फेंक दिया और सिर कुछ दूर आगे जाकर फेंका।

विज्ञापन
Tamanna murder by father, stepmother and maternal grandfather
आरोपी पिता और नाना पीछे खड़े हुए, एसपी खुलास करते हुए - फोटो : पुलिस

विस्तार

अलीगढ़ निवासी तमन्ना की झूठी आन के लिए पिता, सौतेली मां और नाना ने ही सिर धड़ से अलग कर दिया था और शव के दोनों हिस्से अल्हैपुर रजबहे में फेंक दिए थे। पुलिस ने 12 अगस्त को घटना का खुलासा कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


सादाबाद के गांव बहरदोई में खेतों से होकर जा रहे रजबहे में गत 10 अगस्त को एक युवती का बोरे में बंद धड़ मिला था। बाद में कुछ दूरी पर उसका सिर भी मिल गया था। अगले दिन कपड़ों के आधार पर युवती की पहचान तमन्ना (21) पुत्री हसरत अली निवासी अधौना, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़ के रूप में हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने बताया कि इस मामले में तमन्ना के पिता हसरत अली, उसकी दूसरी पत्नी रानी, रानी के पिता रज्जो पहलवान उर्फ राजू निवासी अल्हैपुर थाना चंदपा हाथरस को गिरफ्तार किया है। इन्होंने पुलिस को बताया कि तमन्ना के प्रेम संबंध क्षेत्र के एक युवक से थे और वह उसके साथ दो बार घर छोड़कर चली गई थी। इससे समाज में उनकी बदनामी हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि हसरत ने अपने ससुर रज्जो पहलवान और पत्नी से मिलकर हत्या की साजिश रची और तमन्ना को लेकर आठ अगस्त को अल्हैपुर स्थित अपनी ससुराल पहुंच गया। यहां तीनों ने उसका सिर काटकर धड़ से अलग कर दिया। धड़ को बोरे में बंद कर रजबहे में फेंक दिया और सिर कुछ दूर आगे जाकर फेंका। पुलिस ने तीनों को कोर्ट में पेश किया, वहां से इन्हें जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed