{"_id":"582f49cd4f1c1bfe518fe016","slug":"talent-displayed-in-various-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न गतिविधियों में दिखाया हुनर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न गतिविधियों में दिखाया हुनर
अमर उजाला, हाथरस
Updated Sat, 19 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
डीआरबी इंटर कॉलेज में जिला स्काउट गाइड रैली में शिविर चेक करते निर्णायक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्काउट-गाइड्स की जनपदीय रैली में दूसरे दिन भी विद्यार्थियों ने खेलकूद और अनुशासनात्मक गतिविधियों में हिस्सा लिया। द्वितीय दिवस पर सुबह सात बजे ध्वज शिष्टाचार की कार्यवाही हुई। ध्वज शिष्टाचार लक्ष्मी सक्सेना और कमलेश बाबू गौड़ ने संयुक्त रूप से ध्वज फहराकर किया।
डीओसी स्काउट रैली संचालक रवींद्र कुमार शर्मा ने कहा कि स्काउटिंग के भीष्म पितामह कहे जाने वाले लक्ष्मीनारायण शर्मा का निधन 24 अक्तूबर, 2016 को हो गया है। सभी स्काउट-गाइड के समक्ष उनके जीवन में स्काउटिंग के क्षेत्र में प्राप्त उपलब्धियों को गिनाया गया। इसके बाद दो मिनट का मौन धारण कर उनको श्रद्धांजलि दी गई।
रिटायरमेंट के बाद भी स्काउट को अपनी सेवाएं देने के लिए वीरेंद्र शास्त्री पूर्व प्रधानाचार्य, रैली संयोजक राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित प्रधानाचार्य स्वतंत्र कुमार गुप्ता, फौरन सिंह पूर्व प्रधानाचार्य, शिक्षक पीपी सिंह को स्वाफा बांधकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
डीओसी स्काउट गाइड रवेंद्र कुमार शर्मा ने कुशल निर्णायकों की टीम का गठन कर क्रम से 12 विषयों की प्रतियोगिता का मूल्यांकन शाम तक कराया। पुल तंबू निर्माण सजावट की एक टोली द्वारा, वर्दी पेरे दल द्वारा गांठ का बंधन एक टोली द्वारा, मीनार मलयाम दो टोलियों द्वारा, प्राथमिक चिकित्सा, कलर मार्च पास्ट पूरे दल द्वारा, बिना बर्तन भोजन बनाना, कैंप फायर दल की तैयारी के अनुसार, साहसिक कार्य, सिग्नोलिंग, गेट टावर आर्मी, प्रदर्शनी ग्रामीण विकास एवं हस्तनिर्मित आदि गतिविधियों में स्काउट-गाइड ने हुनर दिखाया।
निर्णायकों में लक्ष्मी सक्सेना, ऋषि वार्ष्णेय, डॉ. विकास कौशिक, पीपी सिंह, कमलेश बाबू गौड़, कैलाश चंद्र शर्मा, शकील अहमद, प्रमोद यादव, रतन प्रकाश उपाध्याय, फौरन सिंह, मिथलेश शर्मा आदि ने प्रतियागिताओं को संचालन में सहयोग किया।
इस अवसर पर डॉ. ओमवीर सिंह जिला आयुक्त स्काउट, विमला भारत जिला आयुक्त गाइड, स्वतंत्र कुमार गुप्ता, वीरेंद्र शास्त्री, मुकेशपाल सिंह, मिथलेश शर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यालय अभिलेख का कार्य संतोष कुमार और विमल सेंगर ने किया।