{"_id":"64dfbac05e1ea6db8d0b0034","slug":"taking-the-infamous-santosh-on-remand-the-pistol-used-in-the-murder-was-recovered-hathras-news-c-56-1-sknl1012-3584-2023-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: कुख्यात संतोष को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: कुख्यात संतोष को रिमांड पर लेकर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद
Sat, 19 Aug 2023 12:08 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 19 Aug 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
लगभग दो माह पूर्व कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट पर हुए बहुचर्चित एसी मिस्त्री हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुख्यात अपराधी संतोष जाट को शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस रिमांड पर लेकर आई। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया है।
उल्लेखनीय है कि चार जुलाई को संपत्ति विवाद के चलते कोतवाली सदर क्षेत्र के मुरसान गेट पर बाइक सवार हमलावरों ने एसी मिस्त्री संजय निवासी गणेश सिटी कॉलोनी थाना कोतवाली सदर की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस की छानबीन में यह बात सामने आई कि संजय भी संपत्ति के कारोबार से जुड़ा था। इसी विवाद में उसकी हत्या हुई।
पुलिस जांच में सामने आया था कि हमलावरों ने इस पूरी वारदात को अंजाम देने के लिए पुलिस के बर्खास्त सिपाही और कुख्यात अपराधी विनोद जाट की गाड़ी का इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
जांच में यह बात भी साफ हुई थी कि इस पूरी वारदात में अहम भूमिका उसके गिरोह के सक्रिय सदस्य संतोष जाट निवासी महामौनी थाना मुरसान की थी। पुलिस ने संजय के हत्याकांड का खुलासा करते हुए अगले दिन ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। एक अन्य आरोपी को बाद में गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी संतोष जाट पुलिस की गिरफ्त में नहीं आया था और उसने पुलिस को चकमा देकर आगरा कोर्ट में समर्पण कर दिया था।
उस पर पुलिस ने 15000 रुपये का इनाम घोषित किया था। अब शुक्रवार को न्यायालय के आदेश पर कोतवाली सदर पुलिस उसे रिमांड पर लेकर आई और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त तमंचा बरामद किया। शाम को पुलिस ने उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराकर उसे आगरा जेल में दाखिल करा दिया। सीओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि संतोष की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त एक तमंचा बरामद किया गया है।