{"_id":"5e9b402b8ebc3e768258c49c","slug":"take-precaution-when-come-from-outside-hathras-news-ali23166131","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाहर से घर आने के बाद सतर्कता बरतें और रहें सुरक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाहर से घर आने के बाद सतर्कता बरतें और रहें सुरक्षित
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
कोरोना वायरस आज वैश्विक समस्या का रूप ले चुका है। भारत में भी इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। अब तक देश भर में इसके हजारों मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में हर किसी के मन में सवाल उठता है कि खुद को या किसी अन्य को आखिर बाहर से घर के भीतर आने पर कैसे संक्रमण मुक्त (सैनिटाइज) किया जाए।
डॉक्टरों की सलाह है कि कोरोना से बचाव के लिए बाहर से आने के बाद खुद को और आने वाले सामान को भी संक्रमणमुक्त करें। घर आने के बाद साधारण एहतियाती उपाय करके खुद को और दूसरों को संक्रमण को आगे बढ़ने से रोका जा सकता है। बच्चों व बुजुर्गों के लिए तो यह वायरस है ही नुकसानदेह, जवानों को भी लापरवाही नहीं करनी चाहिए।
घर में प्रवेश करते समय रखें इन बातों का ख्याल :
- डोरबेल, कूड़ेदान, लिफ्ट के बटन, कार के दरवाजे, बगीचे के फूल, जूते-चप्पल, दरवाजे के हैंडल को जब भी छुएं तो फौरन हाथ धोएं। जरा भी कोताही न करें।
- घर में प्रवेश करने के बाद किसी भी वस्तु को छूने से बचें।
- सर्वप्रथम अपने जूते या चप्पल निकालें उसके बाद अपने कपड़ों को निकाल कर अलग किसी ऐसे बॉक्स में रखें जिसको को ना छुए। इसके अलावा जरूरत के अल्कोहल वाले सैनिटाइज का प्रयोग करें।
विज्ञापन
- बाहर से घर आने पर हाथों को अच्छे से धोएं तथा अपने चेहरे या आँख को न छुएँ।
- उसी बॉक्स में अपने जरूरी दस्तावेज व मोबाइल, पर्स ,वॉलेट, चाभी आदि डाल दें।
- यदि आप अपने पालतू कुत्ते को बाहर टहलाने के बाद घर आयें हैं तो उसके पैरों को डिसइंफेक्ट करने के बाद ही उसका प्रवेश घर में करें।
- शरीर को साफ़ और सुरक्षित रखने के लिए साबुन से स्नान करें ,यदि स्नान करना मुमकिन न हो तो शरीर के सभी अंगों को अच्छे से सैनीटाइज करें।
- संक्रमण से बचने के लिए यह जरूरी है कि आप अपने फोन, पर्स, पेन, बैग, बेल्ट, चाबी, मोबाइल चार्जर, लैपटाप, चेन आदि को भी पूरी तरह सैनिटाइज करें।
- बाहर से लायी हुई किसी भी वस्तु की सतह को भी साफ़ करने के लिये ब्लीच सोल्यूशन का प्रयोग करें या उसे सैनिटाइजर से साफ करें। मगर ध्यान रहे कि सफाई करने वाले दो तरह के पदार्थों को मिलाने से बचें। हर पदार्थ एक तरह का रसायन हो सकती है।
- अपने हाथों के ग्लब्स और मास्क को सावधानीपूर्वक निकालें और हाथों को 20 सेकंड तक साबुन व पानी से धोएं या तो अल्कोहल वाले सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें।
- अगर आपको फ्लू या सर्दी-जुकाम जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं, तो फौरन डॉक्टर को दिखाएं।
- लोग घरों में रहे। बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकले। स्वच्छता तथा सावधानी से संबंधित नियमों का पालन करें।
डॉ.बृजेश राठौर, सीएमओ