{"_id":"67b20459ac372cdd5d0c779f","slug":"tajpur-youth-dies-in-road-accident-in-mathura-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: मथुरा में ट्रक-बाइक की टक्कर में ताजपुर के युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: मथुरा में ट्रक-बाइक की टक्कर में ताजपुर के युवक की मौत, हुआ अंतिम संस्कार
Sun, 16 Feb 2025 08:59 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Sun, 16 Feb 2025 08:59 PM IST
सार
मथुरा में आर्यन बुलट से पढ़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान नरहौली पुल के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक आर्यन
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
हाथरस में सादाबाद कोतवाली क्षेत्र के गांव ताजपुर के एक युवक की मौत नरहौली पुल मथुरा के निकट 15 फरवरी को हुए सड़क हादसे में हो गई। गांव में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक मूल रूप से गांव ताजपुर सादाबाद निवासी और हाल निवासी मथुरा हरेंद्र सिंह का बेटा आर्यन (20) वहीं पढ़ाई कर रहा था। गांव निवासी सुशील ने बताया कि 15 फरवरी की दोपहर आर्यन करीब एक बजे बुलट से पढ़कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान नरहौली पुल के पास एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
आर्यन अपने पिता का इकलौता बेटा था। आर्यन की मौत से पूरे परिवार में कोहराम मच गया। उसके पिता सैन्य कर्मी हैं। 16 फरवरी को आर्यन के शव को गांव ताजपुर में लाया गया, जहां उसका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन