{"_id":"6689dc0b6fa77e703c024217","slug":"tablets-have-not-yet-reached-223-council-schools-in-the-district-hathras-news-c-56-1-hts1001-117120-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: जिले के 223 परिषदीय विद्यालयों में अभी तक नहीं पहुंचे टैबलेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: जिले के 223 परिषदीय विद्यालयों में अभी तक नहीं पहुंचे टैबलेट
Sun, 07 Jul 2024 05:36 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 07 Jul 2024 05:36 AM IST
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने आठ जुलाई से परिषदीय विद्यालयों के उपस्थिति रजिस्टर से लेकर 12 रजिस्टर ऑनलाइन करने का आदेश दिया है। जिले के 223 परिषदीय विद्यालयों में अभी तक टैबलेट नहीं पहुंचे हैं। बिना टैबलेट के इन विद्यालयों से ऑनलाइन जानकारी विभाग को कैसे उपलब्ध होगी।
1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब 1.23 लाख विद्यार्थी शिक्षा ले रहे हैं। डिजिटलाइजेशन को बढ़ावा देने के लिए विभाग ने जिले के 1013 परिषदीय विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध कराए थे। जिले के 223 परिषदीय विद्यालयों में अभी तक टैबलेट नहीं पहुंचे हैं। प्रभारी बीएसए आलोक श्रीवास्तव का कहना है कि आठ जुलाई से परिषदीय विद्यालयों के उपस्थित रजिस्टर से लेकर 12 रजिस्टर ऑनलाइन करने का आदेश हैं। हमारा प्रयास है कि निर्धारित तिथि से ही आदेश का पालन शुरू हो जाए। जिन विद्यालयों में टैबलेट उपलब्ध नहीं हो पाए हैं वहां मोबाइल के माध्यम से रजिस्टर ऑनलाइन किए जाएंगे। जल्द ही इन विद्यालयों में भी टैबलेट उपलब्ध करा दिए जाएंगे।