सिस्टम से दुखी ग्राम प्रधान ने दिया इस्तीफा
रंजीत सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत की जनता राशन डीलर से काफी परेशान है। इस संबंध में ग्राम पंचायत के लोगों द्वारा उनसे लगातार शिकायतें की जाती हैं। इन शिकायतों को वह साक्ष्यों सहित अधिकारियों तक पहुंचा चुके हैं, लेकिन कोई संज्ञान नहीं ले रहा है। बीते दिनों उनके द्वारा ग्राम पंचायत में पानी की निकासी के लिए नाली का निर्माण कराना चाहा, लेकिन गांव के कुछ दबंग लोगों ने इसका निर्माण नहीं होने दिया। जब इस बारे में उनके द्वारा उपजिलाधिकारी सदर एवं पुलिस से शिकायत की गई तो किसी भी स्तर से शिकायत पर संज्ञान नहीं लिया गया, जिससे यह कार्य भी अधूरा रह गया। गांव की किसी भी समस्या के समाधान के लिए जिला प्रशासन की ओर से कोई सहयोग प्राप्त नहीं हो रहा है। इन हालात में वह ग्राम प्रधान पद पर बने रहना नहीं चाहते हैं।
- ग्राम प्रधान की कोई भी शिकायत है तो उनके द्वारा लिखित में इसकी जानकारी हमें दी जाए। हमसे जो भी संभव होगा, वह सहयोग किया जाएगा। अभी तक प्रधान का त्यागपत्र मुझको प्राप्त नहीं हुआ है।
- शहनाज अंसारी, जिला पंचायतराज अधिकारी
-एक युवक ने खुद को मोहारी का ग्राम प्रधान बताते हुए अपने पद से त्यागपत्र देने के संबंध में पत्र सौंपा है, लेकिन अभी यह सत्यापित नहीं है कि पत्र देने वाला युवक ग्राम प्रधान ही है या कोई और। इसका सत्यापन कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
----------