{"_id":"6a746aab1f5c7cff7003930a","slug":"suspicious-death-of-a-teenager-in-sahpau-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras: किशोरी की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मामा ने मां-बाप पर लगाया उकसाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras: किशोरी की संदिग्ध मौत, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, मामा ने मां-बाप पर लगाया उकसाने का आरोप
Thu, 06 Aug 2026 04:36 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Thu, 06 Aug 2026 04:36 PM IST
सार
किशोरी के मामा ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने किशोरी के मां-बाप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मां-बाप ने किशोरी को प्रताड़ित किया। इसी प्रताड़ना के कारण उनकी भांजी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
सहपऊ कोतवाली, हाथरस
- फोटो : संवाद
विस्तार
सहपऊ क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे में फंदे पर लटका मिला। किशोरी के मामा ने उसके मां-बाप पर आत्महत्या के लिए उकसाने का गंभीर आरोप लगाया है।
विज्ञापन
घटना के समय किशोरी के पिता अपने बड़े पुत्र के साथ बाहर गए हुए थे। उसका छोटा पुत्र स्कूल गया था और सौतेली मां भी घर पर मौजूद नहीं थी। स्कूल से लौटने पर छोटे भाई ने अपनी बहन का शव फंदे पर लटका देखा। उसके चीखने-चिल्लाने पर पड़ोसी मौके पर पहुंचे। पड़ोसियों ने दरवाजा तोड़कर और चुन्नी काटकर किशोरी को फंदे से उतारा। उन्होंने तत्काल किशोरी के पिता को घटना की सूचना दी। किसी ने किशोरी के मामा रामवीर को भी इस बारे में बताया। रामवीर ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
मामा का मां-बाप पर आरोप
किशोरी के मामा ने पुलिस को शिकायत दी है। उन्होंने किशोरी के मां-बाप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि मां-बाप ने किशोरी को प्रताड़ित किया। इसी प्रताड़ना के कारण उनकी भांजी ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस सभी पहलुओं से घटना की छानबीन कर रही है। आरोप के संबंध में भी पुलिस बयान दर्ज करेगी। आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर होगी।