Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Surge in pearl millet (bajra) prices in the market

Hathras News: मंडी में बाजरा के भाव में उछाल, 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंचे दाम

Mon, 16 Nov 2026 01:51 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2026 01:51 AM IST
विज्ञापन
Surge in pearl millet (bajra) prices in the market
मंडी समिति में होती बाजरा की तुलाई।  - फोटो : samvad
अलीगढ़ रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में बाजरा के भाव में पिछले सप्ताह की तुलना में 250 से 300 रुपये प्रति क्विंटल तक की तेजी आई है। इससे किसानों का रुख सरकारी क्रय केंद्रों के बजाय खुले बाजार की ओर बढ़ा है। दूसरी ओर, सरकारी केंद्रों पर खरीद की रफ्तार धीमी बनी हुई है।
विज्ञापन

पिछले सप्ताह मंडी में बाजरा 2200 से 2400 रुपये प्रति क्विंटल बिक रहा था। अब इसके भाव बढ़कर 2650 से 2700 रुपये तक पहुंच गए हैं। आवक में भी तेजी आई है। मंडी में एक दिन में 8575 क्विंटल बाजरा पहुंचा। जिले में बाजरा का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2900 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित है। इसके बावजूद किसान तत्काल नकद भुगतान और कम भागदौड़ के चलते मंडी में उपज बेच रहे हैं।
विज्ञापन


आठ केंद्रों पर 20,231 क्विंटल खरीद
- जिले के आठ सरकारी क्रय केंद्रों पर 1.30 लाख क्विंटल बाजरा खरीद का लक्ष्य है। इसके सापेक्ष अब तक 20,231.50 क्विंटल यानी 15.56 प्रतिशत खरीद हुई है। मंडी समिति के दो सरकारी केंद्रों पर 34 हजार क्विंटल के लक्ष्य के मुकाबले करीब तीन हजार क्विंटल खरीद हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- जिला खाद्य निरीक्षक कमला प्रसाद यादव ने बताया कि जिले में निर्धारित लक्ष्य के करीब 16 प्रतिशत खरीद हो चुकी है। खुले बाजार में भाव बढ़ने से खरीद प्रभावित हुई है, लेकिन लक्ष्य पूरा करने के लिए अभी पर्याप्त समय है।

- जब मंडी में 2650 से 2700 रुपये प्रति क्विंटल तक भाव मिल रहा है और नकद भुगतान भी तुरंत हो जाता है, तो 200 रुपये के अंतर के लिए सरकारी क्रय केंद्र के चक्कर क्यों काटें। - प्रेमचंद्र किसान, गांव गढ़ी कछवाहा।


- मंडी और क्रय केंद्र के भाव में ज्यादा अंतर नहीं है। 10 से 20 क्विंटल बाजरा बेचने के लिए कौन कागजी कार्रवाई और भागदौड़ करे, किसान सीधे मंडी में उपज बेचकर नकद भुगतान ले रहा है। - मनीष राना, किसान, गांव कूंवरपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed