{"_id":"63641213429e2351ee1ee104","slug":"supply-of-fertilizer-should-be-as-per-demand-at-all-centers-hathras-news-ali303955332","type":"story","status":"publish","title_hn":"सभी केंद्रों पर मांग के अनुरूप हो खाद की आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सभी केंद्रों पर मांग के अनुरूप हो खाद की आपूर्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
जिले में खाद की किल्लत को लेकर सीडीओ ने सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा की। इस दौरान जिले में आई हुई 2300 एमटी खाद को सहकारी समितियों, कृभको केंद्रों, पीसीएफ केंद्रों पर मांग के अनुसार तत्काल पहुंचाने के निर्देश दिए। वहीं 20 फीसदी खाद को निजी विक्रेताओं को भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
जिले में खाद की किल्लत को लेकर किसानों की लगातार आ रही शिकायतों को लेकर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र ने कृषि विभाग व अन्य संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में उन्होंने जिले में खाद की उपलब्धता की समीक्षा की।
इस दौरान जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि जिले में विगत वर्ष की अपेक्षा इस बार खाद की आपूर्ति अधिक हुई है। उर्वरक केंद्रों, सहकारी समितियों पर स्टॉक का मिलान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में वर्तमान में 2300 एमटी खाद की आपूर्ति हुई है।
विज्ञापन
सीडीओ ने निर्देश देते हुए कहा कि इस खाद को सहकारी केंद्रों, कृभकों केंद्रों, पीसीएफ केंद्रों पर मांग के अनुसार पहुंचाया जाए। उन्होंने कहा कि 20 फीसदी खाद को निजी विक्रेताओं को पहुंचाया जाए, जिससे कि किसानों को अपने अपने क्षेत्र में आसानी से आपूर्ति मिल सके।