फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Superintendent Sadabad deleted , Diaio charge

सादाबाद के अधीक्षक हटाए, डीआईओ को चार्ज

Fri, 01 Apr 2016 11:44 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 01 Apr 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
हाथरस। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की मांग के बाद शुक्रवार की शाम को सादाबाद चिकित्साधीक्षक के पद से डॉ. यूबी सिंह को हटा दिया गया। इनके स्थान पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ. विजेंद्र सिंह को सादाबाद सीएचसी का प्रभारी चिकित्साधीक्षक बनाया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि पिछले महीने उ.प्र. बेसिक हेल्थ वर्कर एसोसिएशन के बैनरतले सादाबाद की स्वास्थ्य कार्यकत्रियों ने सादाबाद चिकित्साधीक्षक पर सीएचसी पर भ्रष्टाचार करने, कर्मचारियों का उत्पीड़न करने आदि तरह के तमाम आरोप लगाए थे। इन आरोपों को लेकर सीएचसी पर धरना प्रदर्शन कर एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा गया था। इन कर्मचारियों ने तत्कालीन डीएम को भी पत्र सौंपकर सीएचसी पर व्याप्त भ्रष्टाचार की शिकायत की थी। इस पूरे मामले में पहले तो निदेशालय स्तर से उ.प्र. बेसिक हैल्थ वर्कर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष व मुरसान के स्वास्थ्य पर्यवेक्षक जयवेंद्र सिंह को 21 मार्च को निलंबित कर दिया गया। इसके बाद राज्य कर्मचारियों का एक प्रतिनिधि मंडल तीन दिन पहले इस पूरे प्रकरण को लेकर सीएमओ से मिला था और सादाबाद चिकित्साधीक्षक  के स्थानातरंण की मांग की थी। इसकी प्रकरण की जांच एसीएमओ डॉ. डीके अग्रवाल व डॉ. संतोष कुमार को सौंपी गई थी। फिलहाल, सीएमओ ने अग्रिम आदेशों तक सादाबाद के चिकित्साधीक्षक डॉ. यूबी सिंह को हटा दिया है। उनके स्थान पर अब डॉ. विजेंद्र सिंह को सादाबाद सीएचसी का प्रभारी चिकित्साधीक्षक बनाया गया है। सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि अग्रिम आदेशों तक डॉ. यूबी सिंह सीएमओ कार्यालय से अटेच रहेंगे। उनके स्थान पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सादाबाद सीएचसी पर प्रभारी चिकित्साधिकारी के पद पर कार्य करेंगे। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed