फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Summer trains not operated from Hathras City and Junction

Hathras News: हाथरस सिटी व जंक्शन से नहीं हुआ ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का संचालन

Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 03 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Summer trains not operated from Hathras City and Junction
हाथरस जंक्शन व हाथरस सिटी स्टेशन से लंबी दूरी की ट्रेनें गुजरती हैं, लेकिन इन दोनों स्टेशनों से गर्मियों की छुट्टियों के लिए ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का संचालन नहीं किया गया है। रेलवे की ओर से जारी की ग्रीष्मकालीन ट्रेनों में हाथरस के दोनों स्टेशनों का नाम नहीं है।
विज्ञापन

जनपद से गर्मियों की छुट्टियों में आरक्षण कराकर बड़ी संख्या में लोग ट्रेनों से बाहर घूमने जाते हैं। इसके लिए हर साल ग्रीष्मकालीन ट्रेनों का संचालन किया जाता है, लेकिन इस साल अभी तक हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन पर ठहरने वाली ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के संचालन की घोषणा नहीं की गई है, जबकि पड़ोसी जनपद के रेलवे स्टेशनों पर ठहरने वाली कई ग्रीष्मकालीन ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है। लोगों को पड़ोसी जनपदों से जान वाली ट्रेनों में आरक्षण की तलाश है। पीआरओ प्रयागराज मंडल अमित कुमार का कहना है कि गर्मियों की छुट्टियों के लिए कुछ ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। अभी कुछ और ट्रेनों के संचालन की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन


बाक्स

इन ट्रेनों का हुआ संचालन

रेलवे की ओर से हाल ही में आनंद बिहार टर्मिनल से बरौनी के लिए ट्रेन संख्या 04019/20 का संचालन किया है। इसके अलावा आनंद बिहार से मुजफ्फरनगर के लिए 04017/18 का संचालन, लाल कुआं से दुर्ग के लिए ट्रेन 08771/72 व दिल्ली से रक्सौल 04026/25 आदि ट्रेनों के संचालन की घोषणा की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed