फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sudden doctor death while sitting on the chair and talking to his wife

Hathras: कुर्सी पर बैठकर पत्नी से डॉक्टर कर रहा था बात, अचानक नीचे गिरा और चल बसा, यह बताई जा रही मौत की वजह

Wed, 03 Jan 2024 10:26 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Wed, 03 Jan 2024 10:26 PM IST
सार

आयुष चिकित्सक कुर्सी पर बैठकर पत्नी से बात कर रहे थे। बात करते समय अचानक वह गिरकर बेहोश हो गए। आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Sudden doctor death while sitting on the chair and talking to his wife
मृतक आयुष चिकित्सक डॉ. अजय सैनी - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

हाथरस जिला अस्पताल के आयुष चिकित्सक की कुर्सी पर बैठकर पत्नी से बात करने के दौरान अचानक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चिकित्सक को दिल की बीमारी थी। साइलेंट अटैक से उनकी मौत हुई है। परिजन शव को लेकर कानपुर चले गए। 

विज्ञापन


मूल रूप से औरैया जिले के निवासी आयुष चिकित्सक डॉ. अजय सैनी बिजली कॉटन मिल में रहते थे। उनकी तैनाती बागला जिला अस्पताल में थी। वह 2 जनवरी की रात कुर्सी पर बैठकर पत्नी से बात कर रहे थे। बात करते समय अचानक वह गिरकर बेहोश हो गए। आनन-फानन उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होते ही परिजनों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। डॉ. सैनी की मौत से जिले के स्वास्थ्य विभाग में भी शोक व्याप्त है। 
विज्ञापन


बागला जिला अस्पताल में शोकावकाश घोषित कर दिया गया। अस्पताल में शोकसभा का आयोजन किया गया। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि डॉ. सैनी दिल की बीमारी से ग्रसित थे। उन्हें मधुमेह की भी परेशानी थी। आशंका है कि अचानक उन्हें साइलेंट अटैक पड़ा होगा, जिससे उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed