{"_id":"6a2c705ec923822fd909af29","slug":"substation-paralyzed-by-lightning-strike-40-villages-plunged-into-darkness-hathras-news-c-64-1-sali1007-103134-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: बिजली गिरने से उपकेंद्र ठप, 40 गांवों में रहा अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: बिजली गिरने से उपकेंद्र ठप, 40 गांवों में रहा अंधेरा
Sat, 13 Jun 2026 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र पर बिजली गिरने से फुंके उपकरण। स्रोत : विद्युत निगम
- फोटो : Samvad
कस्बा स्थित 33 केवी विद्युत उपकेंद्र पर बृहस्पतिवार देर रात बिजली गिरने से हादसा हो गया। तेज धमाके के साथ उपकेंद्र की मुख्य 33 केवी विद्युत आपूर्ति ठप हो गई, जबकि बैटरी फटने से कंट्रोल सिस्टम में आग लग गई। बिजली की चपेट में आने से कंट्रोल रूम और कंट्रोल पैनल की कई महत्वपूर्ण मशीनें क्षतिग्रस्त हो गईं और 40 गांवों की बिजली करीब 10 घंटे तक बाधित रही।
घटना के बाद उपकेंद्र में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पा लिया और सुरक्षित बाहर निकल आए।जिन गांवों की बिजली ठप हुई है, उनमें फुसकरा, फरसोटी, मथू, बिचपुरी, रायक, ताजपुर, दयालपुर, नगला शीशम, टिमरली और नवीपुर प्रमुख हैं।इन गांवों के करीब 10 हजार उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पेयजल संकट गहरा गया और लोगों को हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ा। सूचना मिलते ही विद्युत विभाग की टीम रातभर मरम्मत कार्य में जुटी रही। काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त उपकरणों को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल की गई। अवर अभियंता प्रवेश कुमार ने बताया कि बिजली गिरने से उपकेंद्र को काफी नुकसान पहुंचा, लेकिन कर्मचारियों के प्रयासों से समय रहते आपूर्ति सामान्य कर दी गई। संवाद