फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Sub-Inspector Testifies in Satsang Tragedy Case

Hathras News: सत्संग हादसे में हुई दारोगा की गवाही

Fri, 20 Mar 2026 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Fri, 20 Mar 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Sub-Inspector Testifies in Satsang Tragedy Case
सत्संग हादसे में बृहस्पतिवार को एडीजे एफटीसी कोर्ट प्रथम में उपनिरीक्षक यदुनाथ सिंह की गवाही हुई। उन्होंने कोर्ट को बताया कि उनकी ड्यूटी सत्संग में ही थी। भीड़ का दबाव व उमस भरी गर्मी के कारण दर्दनाक हादसा हुआ था। मामले में अगली सुनवाई 27 मार्च को होगी।
विज्ञापन







घटना दो जुलाई 2024 को सिकंददाराऊ क्षेत्र के फुलरई मुगलगढ़ी गांव में भोले बाबा के सत्संग के समापन के बाद हुई थी। अचानक रज लेने की होड़ में लोग एक-दूसरे पर गिरते चले गए। लोग सडक़ किनारे गड्डे की तरफ गिरे और दबते चले गए। हालांकि पुलिस ने स्थिति को संभालने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ के आगे वो भी बेबस थी।
विज्ञापन




हादसे में 121 लोगों की मौत हो गई थी और 150 से अधिक श्रद्धालु घायल हुए थे। पुलिस ने इस मामले में कुल 11 आरोपियों के खिलाफ लगभग 3200 पेज का आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया है, जिसमें 676 गवाहों के बयान शामिल हैं। बृहस्पतिवार को आचरण पक्ष के अधिवक्ता ने भी गवाह से बहस की। गवाह से घटना स्थल पर हुई किसी भी तरह की घोषणा के संबंध में सवाल पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed