{"_id":"65772577b25cfa832005910f","slug":"students-showcased-their-talent-in-annual-sports-2023-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: वार्षिक खेलकूद में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन, नमन, कुलसुम-वंश ने लहराया परचम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: वार्षिक खेलकूद में विद्यार्थियों ने किया प्रतिभा प्रदर्शन, नमन, कुलसुम-वंश ने लहराया परचम
Mon, 11 Dec 2023 08:36 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 11 Dec 2023 08:36 PM IST
सार
हाथरस के खंदारी गढ़ी विष्णुपुरी स्थित चौधरी हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बच्चों ने खो-खो, लेमन रेस, शेक रेस, मेंढक रेस, म्यूजिकल चेयर आदि खेलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
मेंढक रेस में बच्चे
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के खंदारी गढ़ी विष्णुपुरी स्थित चौधरी हरिश्चंद्र इंटर कॉलेज में 11 दिसंबर को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शुभारंभ मां सरस्वती के छवि चित्र पर माल्यार्पण कर विद्यालय प्रबंधक राजेश चौधरी ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। खो-खो प्रतियोगिता में ग्रीन हाउस, रेड हाउस ब्लू हाउस एवं येलो हाउस ने प्रतिभा किया, जिसमें रेड हाउस की टीम विजयी रही। सीनियर वर्ग 100 मीटर छात्र दौड़ में नमन प्रथम, रोहित द्वितीय व शिव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में मनजीत ने प्रथम, अभी ने द्वितीय और देव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
लेमन रेस में कुलसुम ने प्रथम, म्यूजिकल चेयर रेस में वंश एवं रूपांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शेक रेस में रुद्र ने प्रथम और रवि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मेंढक रेस में अमन ने प्रथम और वंश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर छात्रा वर्ग दौड़ में प्रिया ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय और रूपांश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में खुशी ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय व मोहिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया( कार्यक्रम में वेद प्रकाश शर्मा, जॉली श्रीवास्तव, सोनिया वर्मा, अनिल शर्मा, कपिल, मोहिनी, रचना, सोनिया वर्मा, पूनम शर्मा, फरीन, चंचल, कुमकुम, वर्षा चौधरी आदि मौजूद रहे।