फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students should participate in advancing society

समाज को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें छात्राएं

Fri, 27 Sep 2019 11:57 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
Students should participate in advancing society
समाज को आगे बढ़ाने में सहभागी बनें छात्राएं
विज्ञापन

अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत गीतांजलि इंटर कॉलेज में हुआ कार्यक्रम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सासनी (हाथरस)
सासनी। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत शुक्रवार को गांव नगला ताल स्थित गीतांजलि इंटर कॉलेज में संगोष्ठी का आयोजन किया गया। उद्घाटन विद्यालय के प्रबंधक विजेंद्र शर्मा एवं प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने मां सरस्वती के छविचित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर किया। इस मौके पर नारी की गरिमा को अक्षुण्ण बनाए रखने की शपथ ली गई।
प्रबंधक विजेंद्र शर्मा ने कहा कि नारी अब अबला नहीं है। नारी ने प्रत्येक क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है। शिक्षा से लेकर नौकरी तक में नारी ने पहचान कायम की है। आज की राजनीति में भी महिलाओं को आरक्षण दिया गया है, ताकि वह अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें। नारी हमेशा सम्मान की दृष्टि से देखी जाती है। विद्यालय के शिक्षक श्रीकांत पाठक ने यत्र नार्यास्तु पूज्यंते, तत्र रमते देवता का भावार्थ पेश करते हुए कहा कि जहां नारियों की पूजा होती है, वहां देवता निवास करते है।
विज्ञापन

रानी लक्ष्मीबाई का उदहारण देते हुए छात्राओं से अपील की कि समाज को आगे बढ़ाने में अपनी भूमिका अदा करें। नारी ने घर की चौखट से बाहर कदम रखकर पुरुष के कंधे से कंधा मिला कर संघर्ष किया है और समाज में अपनी पहचान बनाई है, इसलिए नारी को सम्मान मिलना चाहिए। शास्त्री रामनिवास उपाध्याय ने कहा कि सरकार नारी की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। नारी सुरक्षा को लेकर अनेक संगठन बने हैं। महिला आयोग बना है। पुलिस हेल्पलाइन बनी है, लेकिन महिलाओं को कानून की जानकारी का अभाव है, इसलिए नारी में विश्वास जगाकर कानून से अवगत कराना आवश्यक है। नारी उत्थान के लिए अनेक कानून बनाए गए हैं। समाज में उनका प्रचार-प्रसार होना जरूरी है। महिलाओं को उनके कर्तव्यों के बारे में जागरूक करने से समाज उत्थान के पथ पर अग्रसर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यालय की छात्रा प्रियांशी, नेहा सिंह, अनामिका, संध्या चौधरी, निशा भारद्वाज, रानी उपाध्याय, चेतन तोमर, भारती, शिवानी, रिया, पूजा, आशि ने स्वागत गान एवं नारी गरिमा के बारे में काव्यपाठ किया। अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य गौरव शर्मा ने आभार व्यक्त किया और कार्यक्रम के समापन की घोषणा की। छात्राओं के अलावा शिक्षक दिनेश शर्मा, राजीव पाठक, चंद्रशेखर ठेनुआं, दिनेश भारद्वाज, राजपाल सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed