फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students protested for exam results

डॉ. बीआर आंबेडकर विवि: परीक्षाफल के लिए छात्रों ने दिया धरना, की नारेबाजी, विधायक ने सुनी छात्रों की समस्या

Sat, 20 Jan 2024 10:20 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Sat, 20 Jan 2024 10:20 PM IST
सार

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने शहर के पीसी बागला महाविद्यालय में फर्श बिछाकर धरना दिया और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा पीसी बागला महाविद्यालय का एमए और एमएससी अंतिम वर्ष विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम कई महीनों बाद भी जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
Students protested for exam results
बागला कॉलेज के गेट पर धरना-प्रदर्शन करते एबीवीपी के कार्यकर्ता व विद्यार्थी - फोटो : संवाद

विस्तार

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा शहर के पीसी बागला महाविद्यालय का एमए और एमएससी अंतिम वर्ष का रिजल्ट जारी नहीं किए जाने के विरोध में छात्रों के आंदोलन को अब अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का भी समर्थन मिल गया है। 20 जनवरी को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने शहर के पीसी बागला महाविद्यालय में फर्श बिछाकर धरना दिया और विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

विज्ञापन

बता दें कि डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा शहर के पीसी बागला महाविद्यालय का एमए और एमएससी अंतिम वर्ष विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम कई महीनों बाद भी जारी नहीं किया गया है। इस कारण छात्रों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बीते कई दिनों से विद्यार्थी कॉलेज प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं और रिजल्ट जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं। इसे लेकर छात्रों द्वारा पूर्व में भी कॉलेज में धरना-प्रदर्शन किया जा चुका है। शनिवार को एक बार फिर विश्वविद्यालय के खिलाफ छात्र कॉलेज में फर्श बिछाकर धरने पर बैठ गए। धरने पर बैठे छात्रों के समर्थन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद भी उतर आया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धरने की सूचना पर सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर भी धरनास्थल पर पहुंच गईं और उन्होंने गंभीरता के साथ छात्रों की समस्या को सुना। विधायक ने तुरंत ही विश्वविद्यालय प्रशासन से फोन पर बात की। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत सीओ सिटी राम प्रवेश राय और कोतवाली हाथरस गेट प्रभारी सतेंद्र सिंह राघव भी पुलिसबल के साथ धरना स्थल पर पहुंच गए। सदर विधायक व अधिकारियों ने आगरा विश्वविद्यालय प्रशासन से फोन पर बातचीत की। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि दो दिन के अंदर छात्रों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया जाएगा।


अभाविप के क्षेत्रीय सोशल मीडिया संयोजक विकास शर्मा ने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं होगा। महाविद्यालय और विश्वविद्यालय की नाकामी से सरकारी नियुक्ति निकलने के बाद भी छात्र आवेदन करने से वंचित हैं। विश्वविद्यालय और महाविद्यालय एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं और इन दोनों की लड़ाई में छात्रों का भविष्य बर्बाद हो रहा है। यदि जल्द परीक्षा का परिणाम घोषित न किया गया तो एबीवीपी उग्र आंदोलन करेगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन की होगी।

धरना-प्रदर्शन में अभाविप के विभाग संयोजक गौरव रावत, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य अर्पित वर्मा, विस्तारक सौरव राठौर, दीपक शर्मा, आकाश वार्ष्णेय, आकाश वार्ष्णेय, दीपांशी दीक्षित, दीक्षा सिंह, हर्षा वार्ष्णेय, कुमकुम तिवारी, शिवानी सिंह, विनीता पाठक, शैली, शिवानी, अर्पिता, शैलेश, चीनू, मनोज हाथरसी, अजय बघेल, अंकुश शर्मा, सैफी, अफरोज खान, मनोज कुमार, गौरव शर्मा, अजीत दीक्षित छात्र-छात्रा मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed