फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students kick-punches rained on principal and poles, critical

प्रिंसिपल ने छात्र पर बरसाए लात-घूंसे और डंडे, हालत गंभीर

Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
अमर उजाला, हाथरस Updated Fri, 03 Feb 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
Students kick-punches rained on principal and poles, critical
अस्पताल में भर्ती छात्र। - फोटो : अमर उजाला
सासनी थाना क्षेत्र के गांव गारवगढ़ी में स्थित श्रीकृष्‍ण गंगा इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल ने कक्षा छह के छात्र की बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र को डंडों, लात-घूंसों से पीटा गया। पिटाई से छात्र के सिर में अंदरूनी चोट पहुंची है। जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने परिजनाें को सीटी स्केन की सलाह दी है और नाजुक हालत को देखते हुए बच्चे को अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


सासनी थाना क्षेत्र के गांव हर्दपुर के रहने वाले सुशील कुमार किसान हैं। उनका 11 वर्षीय बेटा रामू श्रीकृष्‍ण गंगा इंटर कॉलेज में कक्षा छह का छात्र है। सुशील कुमार का कहना है कि बुधवार को उनके बेटे ने स्कूल की छुट्टी की थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद जब रामू गुरुवार को अपने स्कूल गया तो आरोपी प्रिंसिपल ने उसे ऑफिस में बुलाया और पीटना शुरू कर दिया। रामू की जमकर पिटाई की गई। पिटाई के बाद घर पहुंचे छात्र ने परिजनों को प्रिंसिपल की   बेरहमी के बारे में बताया और अपनी चोट दिखाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद गुस्साए परिजन स्कूल पहुंचे और प्रिंसिपल से इस बारे में बात की। आरोप है कि प्रिंसिपल ने रामू के अभिभावकों से भी अभद्रता की। पिता सुशील कुमार ने सासनी पुलिस को लिखित शिकायत कर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने को कहा है।


सुशील कुमार का यह भी कहना है कि जिला अस्पताल में बेटे रामू  को गुरुवार रात को भर्ती कराने के बाद प्रिंसिपल का एक रिश्तेदार अस्पताल पहुंचा और उसे शिकायत नहीं करने के लिए धमकाया। सासनी के कोतवाल प्रमोद कुमार द्विवेदी ने बताया कि इस मामले को एसएसआई प्रवीन कुमार देख रहे हैं।  मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई  की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed