{"_id":"64370a293f74f0058907f106","slug":"students-going-to-other-districts-for-vocational-course-hathras-news-c-2-1-90907-2023-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: व्यावसायिक कोर्स के लिए दूसरे जिलों में जा रहे छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: व्यावसायिक कोर्स के लिए दूसरे जिलों में जा रहे छात्र
Thu, 13 Apr 2023 01:14 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Thu, 13 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
जिले के महाविद्यालयों में महत्वपूर्ण व्यावसायिक कोर्स उपलब्ध नहीं हैं। इससे उच्च शिक्षा के लिए छात्रों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता हैै।
हाथरस के महाविद्यालयों में बीसीए, एमसीए, बीटेक, एमटेक, एमबीए, एलएलएम जैसे महत्वपूर्ण व्यावसायिक कोर्स उपलब्ध नहीं हैं। बड़ी संख्या में छात्र व्यावसायिक शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं। इन छात्रों को व्यावसायिक शिक्षा के लिए अन्य जिलों में जाना पड़ता है। मजबूरन छात्र अपने परिवार से दूर रहते हैं। दूसरे जिलों में रहकर शिक्षा गृहण करने में अच्छी खासा आर्थिक बोझ अभिभावकों को उठाना पड़ता है। छात्रों को भी वहां कई प्रकार की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।
जिले के महाविद्यालयों में महत्वपूर्ण व्यावसायिक कोर्स उपलब्ध नहीं हैं। इस कारण काफी छात्र तो व्यावसायिक शिक्षा गृहण ही नहीं कर पाते हैं। उनका सपना अधूरा रह जाता है। - कृष्णकांत, छात्र।
विज्ञापन
महाविद्यालयों में व्यावसायिक कोर्स उपलब्ध न होने के कारण छात्रों को दूसरे जिलों में जाना पड़ता है। वहां छात्रों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। हाथरस के कालेजों में भी व्यावसायिक शिक्षा उपलब्ध होनी चाहिए। - आदित्य, छात्र।
व्यावसायिक शिक्षा किसी भी छात्र के लिए रोजगार में बहुत सहायक होती है। इसलिए हाथरस के कालेजों में व्यावसायिक कोर्स उपलब्ध होने चाहिए । इससे यहां के छात्रों को रोजगार परक शिक्षा मिल सकेगी। - अरूण, छात्र।
जिले के महाविद्यालयों में एमसीए, बीटेक, एलएलएम जैसे महत्वपूर्ण कोर्स उपलब्ध नहीं हैं। जो छात्र इन कोर्सों की शिक्षा गृहण करना चाहते हैं उन्हें दूसरे जिलों में शिक्षा गृहण करनी पड़ती है। पीसी बागला डिग्री कालेज में बीबीए कोर्स शुरू हो रहा है। अन्य कोर्स शुरू कराने के लिए भी भविष्य में कोशिश की जाएगी। - प्रो डॉ. महावीर सिंह छोंकर, प्रधानाचार्य, पीसी बागला डिग्री कॉलेज