फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Students confused with the grammar of the English question paper

Hathras News: अंग्रेजी के प्रश्नपत्र की व्याकरण में उलझे छात्र-छात्राएं

Tue, 24 Feb 2026 01:30 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Tue, 24 Feb 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Students confused with the grammar of the English question paper
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की सोमवार को आयोजित परीक्षा में अंग्रेजी विषय के प्रश्नपत्र ने हाईस्कूल के विद्यार्थियों को व्याकरण खंड में उलझा दिया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई, हालांकि कई छात्रों ने ग्रामर सेक्शन को अपेक्षाकृत कठिन बताया।
विज्ञापन


पहली पाली में हाईस्कूल अंग्रेजी विषय की परीक्षा हुई। इसमें पंजीकृत 21,723 में से 1,385 अनुपस्थित रहे। इसी पाली में इंटरमीडिएट की विभिन्न ट्रेड की परीक्षा में 378 में से पांच परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में इंटरमीडिएट गणित विषय की परीक्षा में 6,290 में से 323 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि जीव विज्ञान में पंजीकृत 10,344 में से 713 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल नहीं हुए।
विज्ञापन

पूरे दिन की सभी परीक्षाओं में कुल 38,735 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 2,426 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे। कई विद्यार्थियों का कहना था कि पाठ्यक्रम आधारित प्रश्न तो सामान्य थे, लेकिन व्याकरण से जुड़े कुछ प्रश्नों ने समय अधिक लिया। वहीं कुछ अन्य छात्रों ने पेपर को संतुलित बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन



अंग्रेजी विषय का पेपर काफी अलग था। मैंने नहीं सोचा था कि इस तरह का पेपर आएगा, फिर भी मैंने सभी प्रश्न हल कर दिए।
-आयुष कुमार।





अंग्रेजी का पेपर था, काफी सही पेपर हुआ है। कुछ एक प्रश्न व्याकरण के थे, जो कुछ कठिन थे, लेकिन मैंने पेपर पूरा कर लिया।
-अनुभव कुमार।





पेपर में दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों ने कुछ परेशान किया है। बाकी सारे प्रश्नों के उत्तर करने में मुझे देर नहीं लगी। पेपर समय रहते हल कर लिया।
-अभय शर्मा।



मेरी तैयारी काफी अच्छी थी, इसलिए मुझे किसी प्रश्न में दिक्कत नहीं आई है। पेपर थोड़ा का कठिन था, लेकिन पूरा हल कर दिया।
-अनस कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed