{"_id":"6772cd750f534c3e140ff7cb","slug":"students-accused-teacher-of-molestation-2024-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुरी नीयत से छूता, अश्लील हरकत करता: छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए छेड़खानी के आरोप, निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुरी नीयत से छूता, अश्लील हरकत करता: छात्राओं ने शिक्षक पर लगाए छेड़खानी के आरोप, निलंबित
Mon, 30 Dec 2024 10:12 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Mon, 30 Dec 2024 10:12 PM IST
सार
छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक उनको बुरी नीयत से छूता है। छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें भी करता है। इससे छात्राओं को असहज महसूस होता है।
विज्ञापन
शिक्षक निलंबित
- फोटो : प्रतीकात्मक
विस्तार
विकास खंड हाथरस के एक परिषदीय विद्यालय की छात्राओं ने एक शिक्षक पर छेड़खानी और अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। छात्राओं ने मामले की शिकायत प्रधानाध्यापक से की। 30 दिसंबर को बीईओ इस मामले की जांच के लिए विद्यालय पहुंचे और छात्राओं के बयान दर्ज किए। इधर, इस मामले में आरोपी शिक्षक को बीएसए ने निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
छात्राओं का आरोप है कि शिक्षक उनको बुरी नीयत से छूता है। छात्राओं के साथ अश्लील हरकतें भी करता है। इससे छात्राओं को असहज महसूस होता है। काफी दिन तक छात्राएं सबकुछ सहती रहीं। छात्राओं ने इन सबका विरोध किया तो आरोपी शिक्षक ने छात्राओं को पीटा। बाद में छात्राओं ने इसकी शिकायत विद्यालय की शिकायत पेटिका में डाली थी।
विज्ञापन
प्रधानाध्यापक ने इसका संज्ञान लेकर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। मामले की गंभीरता को समझते हुए विभाग ने तत्काल कार्रवाई शुरू कर दी। मामले की जांच के लिए बीईओ भुवन प्रकाश 30 दिसंबर को विद्यालय पहुंचे और छात्राओं व शिक्षकों के बयान लिए। इस संबंध में बीएसए स्वाति भारती का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में है। आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन