फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student who left home due to low marks found in Agra

Hathras News: कम अंक आने पर घर से गया छात्र आगरा में मिला

Thu, 15 May 2025 01:33 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Thu, 15 May 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Student who left home due to low marks found in Agra
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी हाईस्कूल का छात्र सीबीएसई परीक्षा में कम नंबर आने पर घर छोड़कर चला गया।परिजनों का पूरी रात रो-रोकर बुरा हाल रहा। बुधवार की दोपहर को छात्र आगरा कैंट स्टेशन पर मिल गया।
विज्ञापन

छात्र की मां ने बताया कि उनके पुत्र ने शहर के एक विद्यालय से हाईस्कूल की परीक्षा दी थी। परिणाम घोषित होते ही वह अपना लैपटाॅप लेकर घर से निकल गया। घर से निकलते वक्त उसने कहा था कि उसका लैपटॉप खराब हो गया है, वह उसे तालाब चौराहा स्थित दुकान से सही कराने जा रहा था। जब करीब दो घंटे तक नहीं लौटा तो उन्होंने उसे कॉल की तो उसने फोन नहीं उठाया।
विज्ञापन

इसकी सूचना उन्होंने परिवार के अन्य सदस्यों को दी। परिजन ने छात्र का परीक्षा परिणाम देखा तो नंबर कम जरूर थे, लेकिन वह पास था। परिजन ने उसकी तलाश के लिए दोस्तों और रिश्तेदारों में फोन करना शुरू किए, लेकिन उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इधर, कुछ देर बाद उसने मोबाइल को बंद कर लिया, जिससे परिजनों की चिंता बढ़ गई। हालांकि मंगलवार की रात को छात्र के मोबाइल की लोकेशन आगरा में आई थी। इसके आधार पर परिजन आगरा पहुंच गए और आगरा कैंट स्टेशन पर वह मिल गया। सीओ सदर योगेंद्रकृष्ण नारायण ने बताया कि छात्र आगरा में सकुशल मिल गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
एटीएम से रुपये निकालने की की थी कोशिश
छात्र ने घर से निकलने के बाद अपने खाते से 200 रुपये निकालने की कोशिश की थी, लेकिन धनराशि एटीएम से नहीं निकल सकी। इस बात का मेसेज उसके मोबाइल पर आया है। वह अपना मोबाइल घर छोड़ गया है और अपनी दादी का मोबाइल अपने साथ ले गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed