फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   student perform in science exhibition

ऑनलाइन गणित, विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
student perform in science exhibition
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मेंडू स्थित दीप इंटर कॉलेज में जवाहरलाल नेहरू विज्ञान, गणित एवं पर्यावरण प्रदर्शनी का आयोजन ऑनलाइन हुआ। 23 फरवरी से शुरू हुई इस प्रदर्शनी का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला विद्यालय निरीक्षक ऋतु गोयल ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर किया।
मुख्य अतिथि सहायक प्रोफेसर दयालबाग विश्वविद्यालय डॉ. एके सिकरवार ने गणित व पर्यावरण के दैनिक जीवन में महत्व पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। प्रतियोगिता में जिले के 27 विद्यालयों के 104 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। शिक्षक संवर्ग ने भी प्रदर्शनी में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका पीबीएएस इंटर कॉलेज के डॉ. मनोज शर्मा, शोभित जैन केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी, डॉ. आरबी शर्मा पूर्व प्रोफेसर सरस्वती डिग्री कॉलेज व संजय पुष्कर सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस ने निभाई। अंत में जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. डीपी सिंह ने मंडल स्तर के लिए चयनित छात्र-छात्राओं को प्रतिभाग करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रतियोगिता का संचालन कपिल शर्मा दीप इंटर कॉलेज मेंडू ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र कुमार आर्य डायरेक्टर दीप इंटर कॉलेज, उप प्रधानाचार्य मुरारीलाल आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed