फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student participate in the celebration of independence without shoes and socks

Hathras News: बिना जूते-मोजे और यूनिफॉर्म के आजादी के जश्न में शामिल होंगे विद्यार्थी, नहीं मिली सहायता राशि

Tue, 15 Aug 2023 02:30 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 15 Aug 2023 02:30 AM IST
सार

हाथरस के करीब 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक लाख 37 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। सत्र शुरू होने के चार महीने बाद भी करीब 98 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते में ही सहायता राशि अंतरित की गई है। करीब 39 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों को सहायता रशि नहीं मिल पाई है।

विज्ञापन
Student participate in the celebration of independence without shoes and socks
लहरा रहा तिरंगा - फोटो : Social Media

विस्तार

एक तरफ सरकार गांव-गांव में आजादी के जश्न को यादगार बनाने में जुटी है, तो दूसरी तरफ जिले के बेसिक शिक्षा परिषदीय विद्यालयों में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में 39 हजार विद्यार्थी बिना यूनिफॉर्म और जूता-मोजा के ही शामिल होंगे। इन विद्यार्थियों को शासन से मिलने वाली सहायता राशि नहीं मिली है। 

विज्ञापन


परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को यूनिफॉर्म और जूते-मोजे के लिए सरकार की तरफ से आर्थिक सहायता दी जाती है। जिले के करीब 1236 परिषदीय विद्यालयों में करीब एक लाख 37 हजार विद्यार्थी पढ़ते हैं। सत्र शुरू होने के चार महीने बाद भी करीब 98 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते में ही सहायता राशि अंतरित की गई है। करीब 39 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों को सहायता रशि नहीं मिल पाई है। यह विद्यार्थी बिना यूनिफॉर्म और जूता-मोजा के ही विद्यालय जा रहे हैं। 

विज्ञापन

प्रथम फेज में करीब 98 हजार विद्यार्थियों के अभिभावकों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सहायता राशि ट्रांसफर हो गई है। बाकी विद्यार्थियों के खाते में भी जल्द ही सहायता राशि ट्रांसफर हो जाएगी। जिन विद्यार्थियों के अभिभावकों को सहायता राशि नहीं मिली है, वह पिछले साल की यूनिफॉर्म और जूते-मोजे पहनकर विद्यालय जा सकते हैं। - उपेंद्र गुप्ता, बीएसए हाथरस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed