फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Student hangs himself while playing, condition critical

Hathras News: खेल-खेल में छात्र ने लगाया फंदा, हालत गंभीर

Mon, 08 Jul 2024 07:01 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस Updated Mon, 08 Jul 2024 07:01 AM IST
विज्ञापन
Student hangs himself while playing, condition critical
मथुरा रोड स्थित एक कॉलोनी में रविवार दोपहर को बच्चों के साथ खेल रहे एक दस वर्षीय बालक ने गले में फंदा लगा लिया। अचेत हालत में पड़ोसी उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया।
विज्ञापन


कॉलोनी निवासी दस वर्षीय छात्र शहर के सीबीएसई के इंटर कॉलेज में पांचवीं कक्षा में पढ़ता है। रविवार को माता-पिता मथुरा परीक्षा देने के लिए गए थे। दोपहर को बालक कॉलोनी के अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इस बीच खेल-खेल में बालक ने गमछा से गले में फंदा लगा लिया। हाथ पैर छटपटाने पर अन्य बालकों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर कॉलोनी के लोग आ गए। लोगों ने बच्चे को फंदे से नीचे उतारा।अचेत हालत में इलाज के लिए शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने उसे रेफर कर दिया। घटना के बारे में परिजनों को सूचना फोन पर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed