{"_id":"67b0fbdeea336f7251089771","slug":"student-goes-missing-after-returning-home-from-tuition-hathras-news-c-57-1-sali1014-102127-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hathras News: ट्यूशन से घर आने के बाद लापता हुआ छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hathras News: ट्यूशन से घर आने के बाद लापता हुआ छात्र
Sun, 16 Feb 2025 02:11 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
Updated Sun, 16 Feb 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव श्यामपुर नगला बंजारा से 17 वर्षीय किशोर लापता हो गया। वह ट्यूशन पढ़कर घर लौटा था और उसके बाद अचानक गायब हो गया। परिजनों ने कोतवाली में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है।
गांव श्यामपुर निवासी विश्ववीर सिंह पुत्र शंकरपाल सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि उनका 17 वर्षीय पुत्र छवि कुमार कस्बा हसायन के मोहल्ला जाटवान नई बस्ती स्थित एक प्राइवेट शिक्षण संस्थान में पढ़ता है। 14 फरवरी को उनका पुत्र ट्यूशन पढ़ने के बाद शाम को घर आ गया। इसके बाद वह कहीं चला गया और वापस नहीं लौटा।
परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। छात्र के पिता ने प्रधान जयदेवी नायक व उनके पति सुरेंद्र सिंह नायक को इसकी जानकारी दी। प्रधान पति ने छात्र के पिता के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस को छात्र के लापता होने की जानकारी दी। सीओ सिकंदराराऊ श्यामवीर सिंह का कहना है कि छात्र की गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है। संवाद