फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   student fought for drinking water

छात्रों के दो गुटों में पानी पीने को लेकर मारपीट

Thu, 01 Sep 2022 10:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
student fought for drinking water
संवाद न्यूज एजेंसी, हसायन।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गड़ौला में बृहस्पतिवार को सुबह दो छात्र गुटों के बीच कालेज पानी पीने को लेकर विवाद हो गया। गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। प्रधानाचार्य मुकेश कुमार अन्य शिक्षकों के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों छात्रों को समझाकर मामला शांत कराया।
अवकाश होने के दौरान अंडौली तिराहे पर दोनों छात्र और उनके समर्थकों के बीच फिर गाली-गलौज और मारपीट हो गई। जानकारी मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने झगड़ रहे छात्रों को फटकारकर घर भेज दिया। इसके बाद दोनों छात्रों में कस्बा हसायन के पंडित दीनदयाल उपाध्याय पुरदिलनगर तिराहे पर झगडा हो गया। घटना में दोनों छात्र घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस दोनों को सीएचसी लेकर आई। दोनों छात्रों के अभिभावक भी सीएचसी पहुंच गए। दोनों के अभिभावकों ने जानकारी करने के बाद कोतवाली पहुंचकर समझौता करते हुए कोई कार्रवाई नहीं किए जाने के बारे में लिखकर पुलिस को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी शिवकुमार शर्मा ने झगड़ा करने वाले दोनों छात्रों को भविष्य में झगड़ा न करने की चेतावनी देकर घर भेज दिया। कोतवाली प्रभारी ने कॉलेज पहुंचकर घटनाक्रम के बारे में प्रधानाचार्य मुकेश कुमार व अन्य शिक्षकों से जानकारी ली। प्रधानाचार्य ने कोतवाल से अवकाश के समय में विद्यालय में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की।

प्रधानाचार्य ने बताया कि कॉलेज में पानी पीने के दौरान छात्रों में झगड़ा हुआ था। दोनों को डपटकर शांत कर दिया। विद्यालय में नीले, केसरिया या अन्य किसी रंग के गमछे पहनकर आने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। यूनिफॉर्म में आने वाले विद्यार्थियों को ही कॉलेज में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed