{"_id":"672cb1bde8de06a135044584","slug":"student-dies-of-dengue-in-sikandrarao-hathras-2024-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dengue: हाथरस के सिकंदराराऊ में डेंगू से 12 वर्षीय छात्र की मौत, एक युवक नोएडा में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dengue: हाथरस के सिकंदराराऊ में डेंगू से 12 वर्षीय छात्र की मौत, एक युवक नोएडा में भर्ती
Thu, 07 Nov 2024 05:55 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस
Published by: चमन शर्मा
Updated Thu, 07 Nov 2024 05:55 PM IST
सार
सिकंदराराऊ में एक छात्र की डेंगू से मौत हो गई। वहीं एक युवक को नोएडा उपचार के लिए भेजा गया है। डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है।
विज्ञापन
मृतक छात्र फजल
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हाथरस के सिकंदराराऊ कस्बा व क्षेत्र में डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। डेंगू से मोहल्ला मटकोटा निवासी एक 12 वर्षीय छात्र की 7 नवंबर को उपचार के दौरान मौत हो गई। इधर, मोहल्ला बारहसैनी का एक युवक डेंगू से ग्रसित होकर नोएडा के निजी अस्पताल में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मोहल्ला मटकोटा निवासी 12 वर्षीय फजल पुत्र शमशाद कक्षा चार का छात्र था। छात्र को 3 नवंबर को बुखार आया। परिजनों ने उसका कस्बे में उपचार कराया, लेकिन आराम नहीं मिला। परिजन उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां जांच में मलेरिया और डेंगू, दोनों की पुष्टि हुई। उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। 7 नवंबर की सुबह साढ़े दस बजे करीब छात्र की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
मोहल्ला बारहसैनी निवासी 25 वर्ष तन्नू को कई दिन से बुखार आ रहा था। स्थानीय इलाज से जब कोई लाभ नही मिला तो उसे परिजन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां से नोएडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां उसका उपचार जारी है। परिजनों के अनुसार उसकी हालात में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन